फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Constable's murder of wife for dowry in mansa

ससुराल की संपत्ति पर थी पुलिसकर्मी की नजर, हड़पने के लिए रची बड़ी साजिश, फैली सनसनी

Tue, 14 Aug 2018 09:42 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मानसा (पंजाब) Updated Tue, 14 Aug 2018 09:42 AM IST
विज्ञापन
Constable's murder of wife for dowry in mansa
सांकेतिक तस्वीर
दहेज के लिए महिलाओं को प्रताड़ित करना और उनकी हत्या करने के मामले थम नहीं रहे हैं। आए दिन ऐसी ही घटनाओं की खबर आती रहती हैं। ऐसे ही मामला पंजाब के मानसा से आया है। यहां पर एक पुलिस कर्मी ने ही इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। मानसा के गांव साहनेवाली में रविवार रात एक कांस्टेबल ने अपने परिजनों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की मारपीट कर हत्या कर दी। झुनीर पुलिस ने मृतका के पति समेत जेठ और ससुर पर कत्ल का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव रायपुर की भिंदर कौर की शादी तीन साल पहले गांव साहनेवाले के कांस्टेबल भूपिंदर सिंह के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि भिंदर कौर का कोई भाई नहीं था। इसलिए मायके की कुछ जमीन उसके नाम पर आती थी। मृतका की मौसी के लड़के कुलदीप सिंह ने आरोप लगाया कि इस जमीन के लालच और दहेज को लेकर भिंदर कौर को ससुराल वालों द्वारा पीटा जाता था। 
विज्ञापन


रविवार शाम उसके पति भूपिंदर सिंह, ससुर निरंजन सिंह और जेठ सिकंदर सिंह ने भिंदर कौर से मारपीट की और एक कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद उसकी मौत हो गई। झुनीर पुलिस ने मृतका भिंदर कौर की रिश्तेदार राजू सिंह के बयान भूपिंदर सिंह, सिकंदर सिंह और निरंजन सिंह साहनेवाली के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भूपिंदर सिंह किसी कांग्रेसी नेता के साथ गनमैन है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed