फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   constable accused of trying to rape not arrested

रेप की कोशिश का आरोपी कांस्टेबल नहीं हुआ गिरफ्तार, पीड़िता को मिल रही धमकियां

Tue, 31 Jul 2018 09:34 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब) Updated Tue, 31 Jul 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
constable accused of trying to rape not arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : SELF
नाबालिग से दुराचार की कोशिश के मामले में नामजद आरोपी कांस्टेबल गुरजीत सिंह को थाना डाबा की पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है। आरोपी कभी खुद तो कभी अपने दोस्तों के माध्यम से नाबालिग को केस वापस लेने की धमकियां दे रहा है। नाबालिग के परिजन कभी थाना डाबा तो कभी पुलिस कमिश्नर दफ्तर जा रहे हैं, लेकिन उनकी सुनवाई कहीं भी नहीं हो रही है।  
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि आरोपी गुरजीत सिंह उसका जानकार था और उसका घर आना-जाना था। वह कई बार उनके घर सो भी जाता था। एक दिन आरोपी ने उसकी बेटी पर बुरी नजर रखी और उससे दुराचार करने की कोशिश की। उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकियां दी। उसने इसकी शिकायत थाना डाबा को देकर मामला दर्ज करवाया। पीड़िता की मां ने बताया कि पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर रही है।
विज्ञापन


कुछ दिन पहले उसकी बेटी स्कूल जा रही थी तो रास्ते में कुछ नकाबपोशों ने उसे रोक लिया। वे खुद को कांस्टेबल गुरजीत सिंह का साथी बता रहे थे। उन्होंने उसकी बेटी को धमकी दी कि वह केस वापस ले ले, नहीं तो उसे व उसकी मां को जान से मार देंगे। महिला का कहना है कि इस बात से उसकी बेटी काफी डर गई है और स्कूल जाने से इंकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने केस के जांच अधिकारी दलजीत सिंह को बताया लेकिन उन्होंने उनकी सुनवाई करने के बजाय आरोपी गुरजीत सिंह के हक की बात की। उन्होंने अब पुलिस कमिश्नर सुखचैन सिंह गिल को फिर शिकायत देकर आरोपी कांस्टेबल गुरजीत सिंह को गिरफ्तार करने और उसकी बेटी को रास्ते में रोक कर धमकाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed