फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   congress leader kidnapped and brutally injured in amritsar

कांग्रेस नेता को अगवा कर जानलेवा हमला, बेटा भी घायल

Sun, 21 Feb 2016 04:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर
ब्यूरो/अमर उजाला, अमृतसर Updated Sun, 21 Feb 2016 04:38 PM IST
विज्ञापन
congress leader kidnapped and brutally injured in amritsar

अमृतसर कांग्रेस उपाध्यक्ष जसविंद्र सिंह (54) को कुछ लोग घर से अगवा करने के बाद अज्ञात स्थान पर ले गए और उन पर जानलेवा हमला किया। उन्हें बचाने पहुंचे बेटे और बिजनेस पार्टनर को भी लहूलुहान कर दिया। थाना सुल्तानविंड पुलिस ने मौके से 32 बोर कारतूस के तीन खोखे बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


घायल कांग्रेस उपाध्यक्ष जसविंद्र सिंह (54), बेटे गुरदीपक सिंह, बिजेनस पार्टनर हरजीत सिंह को गुरु नानक देव अस्पताल भर्ती कराया गया है। अस्पताल में दाखिल जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष ने बताया कि तेज नगर के रहने वाले दलजीत सिंह ने कुछ अर्से पूर्व साढ़े चार सौ ग्राम सोना उधार लिया था।
विज्ञापन


पैसा न देने पर उसके खिलाफ धोखाधड़ी का मामला थाना सुलतानविंड में दर्ज कराया था। अदालत ने दलजीत सिंह कुछ माह पूर्व एक वर्ष की सजा सुनाई। इसी बात को लेकर दलजीत का भाई रिंकू रंजिश मानता था। शनिवार रात वह घर लौटा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच रिंकू, राजू, भेला, जगजीवन सिंह उर्फ बंटी, गुरदेव सिंह, जोनी, प्रिंस, पोपी, सोनू समेत 15 लोगों ने 32 बोर की पिस्टल से तीन हवाई फायर करते उन्हें अगवा कर लिया। बाद में अज्ञात स्थान पर ले जाकर तेजदार हथियारों से हमला बोल दिया। आरोपियों का पीछा करते करते हुए बेटा व बिजेनस पार्टनर बचाने पहुंचे तो हमलावरों ने उन्हें घायल कर दिया।

घायल का हाल जानने के लिए शहरी अध्यक्ष राजीव भगत, पूर्व विधायक जुगल किशोर शर्मा, विधायक डॉ. राज कुमार वेरका, पूर्व मेयर सुनील दत्ती, मनदीप सिंह मन्ना, समेत कई कांग्रेसी अस्पताल पहुंचे। थाना सुल्तानविंड प्रभारी मंजीत सिंह का कहना है घायल कांग्रेस नेता के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।


इंसाफ न मिला तो दुकानदार देंगे धरना
अमृतसर का टाहली साहिब सोना तैयार करने में एशिया का सबसे बड़ा बाजार है। टाहली साहिब बाजार इस घटना के बाद जसविंद्र सिंह के समर्थन में उतर आया है। दुकानदारों ने चेतावनी दी कि पुलिस प्रशासन ने रविवार शाम तक घटना के सभी आरोपियों को गिरफ्तार न किया तो मार्केट के 25 हजार दुकानदार अपनी दुकानें  बंदकर पुलिस कमिश्नर के दफ्तर का घेराव करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed