फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress leader dies due to fire, sase ragistered against Gun House owner

पंजाबः कांग्रेस नेता की गोली लगने से मौत, गन हाउस मालिक पर केस दर्ज

Wed, 25 Jul 2018 09:41 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Updated Wed, 25 Jul 2018 09:41 AM IST
विज्ञापन
Congress leader dies due to fire, sase ragistered against  Gun House owner
घटनास्थल पर जांच करते पुलिसकर्मी
वित्तमंत्री मनप्रीत बादल के निकटवर्ती नेता बलवंत सिंह शेरगिल की गोली लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब शेरगिल अपनी रिवाल्वर बेचने के लिए ज्योति चौक के निकट सूरी गन हाउस पर गए थे। गोली आंख में लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि सूरी गन हाउस के मालिक द्वारा रिवाल्वर खोलते हुए अचानक गोली चली थी, जिससे शेरगिल की जान चली गई। पुलिस ने गन हाउस के मालिक को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


बलवंत सिंह शेरगिल पहले पीपीपी में थे और पीपीपी के कांग्रेस में विलय होने के बाद उन्होंने पार्टी के लिए काफी जमीनी स्तर पर कार्य किया। घटनास्थल से मिली जानकारी के मुताबिक, शेरगिल कुछ दिन बाद यूरोप जाने वाले थे। जाने से पहले वह अपना लाइसेंसी रिवाल्वर बेचने के लिए ज्योति चौक के निकट स्थित सूरी गन हाउस आए थे। वहां पर उन्होंने अपनी रिवाल्वर दुकानदार को दिखाई। दुकानदार सीएस सूरी रिवाल्वर खोलकर देखने लगा तो अचानक गोली चल गई।
विज्ञापन


गोली सीधी बलवंत शेरगिल की आंख से निकलते हुए दिमाग में चली गई। शेरगिल को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें देखते हुए उसको निजी अस्पताल शिफ्ट किया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। शेरगिल की मौत पर कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ. नवजोत दहिया, वित्तमंत्री मनप्रीत बादल और कांग्रेस के पूर्व मंत्री अवतार हेनरी, विधायक बावा हेनरी के अलावा पूर्व विधायक जगबीर बराड़ ने दुख जताया है। एडीसीपी मंदीप गिल का कहना है कि पुलिस अभी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed