फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Congress councillor's brother beaten mother and daughter in Muktsar, video viral

कांग्रेस पार्षद के भाई ने मां-बेटी को लात-घूसों और बेल्ट से पीटा, रोते हुए बच्चे ने बना ली वीडियो

Sat, 15 Jun 2019 01:26 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 15 Jun 2019 01:26 AM IST
विज्ञापन
Congress councillor's brother beaten mother and daughter in Muktsar, video viral
बेरहमी से पीटते आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पंजाब के मुक्तसर में शुक्रवार को मानवता को शर्मशार करने वाला वाकया सामने आया। रुपयों के मामूली लेन-देन को लेकर कांग्रेस के वार्ड नंबर 29 के पार्षद राकेश चौधरी के भाई ने साथियों सहित मुक्तसर के बूड़ा गुज्जर रोड निवासी मां-बेटी को जमकर मारा-पीटा।

विज्ञापन


मारपीट का वीडियो भी वायरल हो गया है। जिसके बाद हरकत में आई पुलिस ने पार्षद व उसके तीन भाइयों समेत दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जबकि इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन

Congress councillor's brother beaten mother and daughter in Muktsar, video viral
आरोपियों ने मां-बेटी पर बरपाया जुर्म - फोटो : अमर उजाला

चार मिनट व नौ सेकेंड की वायरल वीडियो में कांग्रेस पार्षद के भाई व साथियों की गुंडागर्दी साफ नजर आ रही है। ये वीडियो पीड़ित महिला के बच्चे ने खुद रोते-बिलखते हुए बनाई। वीडियो में ये लोग महिला को घर के अंदर से पकड़कर घसीटते हुए गली में ले जाते हैं और लातों, जूतों व बेल्ट के साथ मारते नजर आ रहे हैं। मानवता को शर्मसार करते इस वीडियो में एक तरफ ये लोग सरेआम मां को पीट रहे थे तो वहीं बच्चे बिलख रहे थे। 

शुक्रवार को करीब बारह बजे कांग्रेस के वार्ड नंबर 29 के पार्षद राकेश चौधरी का भाई सन्नी चौधरी व कुछ अन्य युवक बूड़ा गुज्जर रोड पर ममतो नामक महिला के घर पहुंचे और जबरन उसकी बेटी मीना को पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले आए। सन्नी चौधरी व उसके साथ आए युवकों ने महिला के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी। 

Congress councillor's brother beaten mother and daughter in Muktsar, video viral
वीडियो की स्क्रीनशॉट तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

उसके पेट में बेल्टों, जूतों, डंडों, लात व घूसों से बुरी तरह मारा। इस दौरान मीना को बचाने आई मां ममतो उनकी मिन्नतें करती रहीं। मगर उन्होंने उसके साथ भी मारपीट की। इस दौरान सहमे बच्चे ने रोते हुए इस घटना का वीडियो बना वायरल कर दिया। वीडियो में बच्चा अपनी मां को बचाने के लिए लोगों से मिन्नतें करता नजर आ रहा है।

वीडियो में मारपीट करने वाले आरोपियों का साथ देते हुए एक अन्य महिला भी नजर आ रही है। घटना के बाद मां-बेटी को सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया।

विज्ञापन

Congress councillor's brother beaten mother and daughter in Muktsar, video viral

सूत्रों अनुसार पीड़ित परिवार ने सन्नी चौधरी से ब्याज पर कुछ रुपये उधार लिए थे। उन्होंने रुपये लौटा भी दिए थे। मगर सन्नी चौधरी उनसे बेवजह अब भी 23 हजार रुपये की और मांग कर रहा था। 

मगर उन्होंने इंकार कर दिया था। इसी रंजिश में तैश में आकर सन्नी ने इंसानियत को शर्मनाक करने वाली ये हरकत की। पीड़ित मीना के भाई सूरज ने पुलिस प्रशासन से इंसाफ की मांग की है।

उधर, थाना सिटी प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पार्षद राकेश चौधरी के अलावा उसके भाई रूप लाल, सुरेश चौधरी, सन्नी चौधरी समेत गुड्डी, शेखू, जम्बो, हसन, रेनू, ज्योति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जबकि रूप लाल, सुरेश चौधरी व सन्नी चौधरी, गुड्डी, शेखू व जम्बो को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी ने कहा कि किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed