{"_id":"6283aa97de87322506419e98","slug":"computer-operator-of-civil-hospital-shot-dead-in-amritsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृतसर: सिविल अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या, फार्च्यूनर कार सवारों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमृतसर: सिविल अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या, फार्च्यूनर कार सवारों ने दिया वारदात को अंजाम
Tue, 17 May 2022 07:32 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Tue, 17 May 2022 07:32 PM IST
सार
चाटीविंड थाना प्रभारी मनमीत पाल सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है लेकिन सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर फार्च्यूनर सवार हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब के अमृतसर में मंगलवार को बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। यहां मानांवाला के पास फार्च्यूनर सवार युवकों ने बाबा बकाला सिविल अस्पताल के कंप्यूटर ऑपरेटर की गोली मारकर हत्या कर दी। हमलावरों ने कंप्यूटर ऑपरेटर के साथ जा रहे एक रिश्तेदार को पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेने के साथ सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। जानकारी के मुताबिक सिविल अस्पताल बाबा बकाला में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर चरणप्रीत सिंह सोमवार शाम अजनाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में दाखिल अपने रिश्तेदार का हाल जानने आया था।
विज्ञापन
रिश्तेदार से मिलने के बाद वह अपने अन्य रिश्तेदार सुखबीर सिंह और गुरदेव सिंह के साथ कार से अपने घर की ओर जंडियाला गुरु लौट रहा था। कंप्यूटर ऑपरेटर चरणप्रीत सिंह के रिश्तेदार दीदार सिंह ने पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बताया कि रात करीब 10:15 बजे मानांवाला के पास लघुशंका के चलते उन्होंने कार रोकी।
विज्ञापन
कार रोकने के बाद एक रिश्तेदार शौच के लिए कार से उतरा, तभी वहां एक काले रंग की फार्च्यूनर कार में सवार चार युवक पहुंचे और चरणप्रीत सिंह के साथ हाथापाई करने लगे। एक रिश्तेदार ने बचाव की कोशिश की तो हमलावरों ने चरणप्रीत के सिर में गोली मार दी। साथ ही रिश्तेदार को पीटकर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
चाटीविंड थाना प्रभारी मनमीत पाल सिंह ने बताया कि मामला पुरानी रंजिश का लग रहा है लेकिन सीसीटीवी की फुटेज खंगालकर फार्च्यूनर सवार हमलावरों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।