फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   complaint against 'businessman' chief minister in high court

'कारोबारी' मुख्यमंत्री के खिलाफ हाईकोर्ट में शिकायत

Sat, 04 Jul 2015 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 04 Jul 2015 12:59 AM IST
विज्ञापन
complaint against 'businessman' chief minister in high court

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट को पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के परिवार के कारोबार को लेकर आपत्ति जताने वाला एक और पत्र प्राप्त हुआ है। आरोप है कि जब कोई सरकारी कर्मचारी कारोबार नहीं कर सकता तो बादल परिवार ट्रांसपोर्ट, रियल एस्टेट व केबल से जुड़ा इतना बड़ा कारोबार भला कैसे चला सकता है।

विज्ञापन


मांग है कि बादल परिवार के कारोबार की सीबीआई जांच होनी चाहिए। पत्र को गंभीरता से लेते हुए जस्टिस हेमंत गुप्ता की डिवीजन बेंच ने पंजाब सरकार, डीजीपी, स्टेट ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के अलावा ऑर्बिट एविएशन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले की सुनवाई भी अब मोगा के ऑर्बिट बस केस की सुनवाई के साथ 30 जुलाई को ही होगी।
विज्ञापन


मोगा में ऑर्बिट बस में छेड़छाड़ के बाद लड़की को बस से बाहर धकेल दिया गया था। घटना में लड़की की मौत हो गई थी। इसी के बाद से बादल परिवार के कारोबार को लेकर लगातार उंगलियां उठ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुमनाम पत्र में आरोप लगाया गया है कि बादल परिवार का ट्रांसपोर्ट का बड़ा कारोबार चल रहा है। इसके अलावा पंजाब में उनका रियल एस्टेट और केबल ऑपरेटर के तौर पर कारोबार भी फैला हुआ है। बादल परिवार ने ऐसे स्त्रोतों से बेहिसाब संपत्ति अर्जित की है। इस परिवार के पास कई बेनामी संपत्ति होने का भी आरोप पत्र में लगाया गया है। यह भी कहा गया है कि ऑर्बिट बसें जहां भी पार्क होती हैं, वहां पार्किंग फीस भी अदा नहीं की जाती।

 
पहले भी उठाए गए थे सवाल
अप्रैल में हुए ऑर्बिट बस कांड के बाद एक व्यक्ति ने हाईकोर्ट को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई के लिए हाईकोर्ट की ओर से दखल की मांग की थी। इस पर हाईकोर्ट ने स्वत:संज्ञान लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed