{"_id":"48195dffef9524fae52a9dc84ffdcc98","slug":"commotion-in-hostels-battery-by-outsider","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल में हंगामा, आउटसाइडरों ने की मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हॉस्टल में हंगामा, आउटसाइडरों ने की मारपीट
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 26 Mar 2014 10:35 PM IST
विज्ञापन
सेक्टर-26 के गुरु गोबिंद सिंह कालेज के हॉस्टल में आउटसाइडर छात्रों ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन
उन्होंने हॉस्टल में घुसकर अन्य छात्रों से मारपीट की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों नशे में धुत थे।
गुरु गोबिंद सिंह कॉलेज में मंगलवार रात बाहरी छात्रों ने हॉस्टल में जमकर हंगामा किया। उन्होंने कुछ छात्रों से मारपीट की। इस पर वहां अन्य छात्र एकत्र हो गए।
पुलिस ने मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान जिला बठिंडा निवासी जसकरण सिंह, पटियाला निवासी जसपाल सिंह और लुधियाना निवासी नवशरणप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
शिकायतकर्ता पंजाब के गुरदासपुर निवासी रिमलजोत ने पुलिस को बताया कि आरोपी युवक नशे में थे और इससे पहले भी 19 मार्च को हॉस्टल आए थे।
उस समय भी उन्होंने एक अन्य छात्र अमितेश्वर सिंह की पिटाई की थी। रिमलजोत ने बताया कि आरोपी मंगलवार रात उनके कमरे में घुसे। यहां उन्होंने अमितेश्वर को बचाने पर उससे मारपीट शुरू कर दी। उस वक्त कमरे में मौजूद अन्य छात्रों कवलजीत सिंह, हजरत सिंह, लवप्रीत सिंह, कुलजिंदर सिंह से भी आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। शोर सुनकर वहां और अन्य छात्र पहुंच गए और आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन