दूकान में लूट का ये शातिराना अंदाज चौंका देगा आपको
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी एंटी करप्शन अफसर बनकर आए दो लोगों ने पहले दुकान की चेकिंग की और फिर दुकान में रखे स्टॉक के बिल चेक किए। जाते वक्त दुकान के गल्ले से 94 हजार निकालकर ले गए।
मामला पंजाब के मोहाली जिले के गांव मौली बैदवान स्थित जैन इंटरप्राइजेस का है। लुटेरे बुजुर्ग को मारपीट कर घायल भी कर गए। दुकान के मालिक ने इस संबंधी पुलिस को शिकायत दे दी थी, लेकिन दुकानदार का आरोप है कि पुलिस ने कोई भी कार्रवाई नहीं की। आरोपी शहर में घूम रहे हैं और उन्हें काबू नहीं किया जा रहा।
फेज-9 स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान आरोप लगाते हुए दुकान मालिक अनुज ने बताया कि 27 मार्च को दोपहर के समय वह खाना खाने के लिए घर गए हुए थे। उस समय दुकान पर उनके ससुर श्याम सुंदर गुप्ता बैठे हुए थे। इसी बीच एक गाड़ी में दो युवक आए।
उन्होंने बताया कि वह एंटी करप्शन डिपार्टमेंट के अधिकारी हैं। साथ ही दुकान में रखा सामान चेक करवाया। इसी दौरान वे गल्ले से 94 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। श्याम सुंदर ने बताया कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने सारी कहानी अपने दामाद को बताई। बताए हुलिए के मुताबिक आरोपी जतिंदर, गुरप्रीत व रोहित बक्शी लग रहे थे।
पुलिस पर कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप
पीड़ित पक्ष ने बताया कि आरोपियों की शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि उनसे ही पूछताछ की जा रही है। डीएसपी सिटी-2 नवरीत सिंह विर्क ने शिकायतकर्ता को खुद फोन कर बात करने के लिए बुलाया था, लेकिन वह अभी तक नहीं आए हैं।
हमले के पीछे यह घटना तो नहीं
अनुज जैन ने बताया कि उनका साला अमित निपो पेंट्स में ही काम करता है। उसके कहने पर ही वह टोहाना से आए थे। साथ ही पेंट बेचने का काम शुरू कर दिया था। उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले साले की कंपनी में लाखों का गबन हुआ था। उनके साले पर भी केस में आरोप लगे हैं।
पुलिस मामले की जांच कर रही है, लेकिन उन्हें संदेह है कि उसी गबन को लेकर वह उनकी दुकान पर आए थे। उन्हें संदेह था कि कंपनी का चोरी हुआ पेंट उनकी दुकान पर बिक रहा है।
उनके पास सभी दस्तावेज थे, लेकिन फिर भी अगर लोग जांच करना चाहते थे तो तरीके से आते और उनका पूरा सहयोग किया जाता।