पटियाला में कर्नल और बेटे से मारपीट: SIT करेगी मामले की जांच, आरोपी पुलिस वालों के खिलाफ नई एफआईआर दर्ज
पंजाब के पटियाला में सेना के कर्नल और उनके बेटे के साथ मारपीट मामले में नया मोड़ आ गया है। पटियाला पुलिस ने मामले में नई एफआईआर दर्ज की है। वहीं मामले की जांच के लिए एसआईटी भी बनाई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटियाला में बीती 13 मार्च को नशे में धुत कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा भारतीय सेना के मौजूदा कर्नल पुष्पिंदर सिंह व उनके बेटे को पीटने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। देर शाम को कर्नल पुष्पिंदर सिंह और उनके बेटे के साथ मारपीट मामले में नई एफआईआर भी दर्ज की गई है। थाना सिविल लाइन में आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ बायनेम केस दर्ज हुआ है। मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। मामले की जांच एसपीएस परमार के नेतृत्व में होगी। कर्नल के परिवार को सुरक्षा भी दी गई है।
कर्नल की पत्नी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में सेना के पूर्व अधिकारियों के साथ प्रेसवार्ता कर पंजाब पुलिस पर इस मामले में कार्रवाई नहीं करने को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। कर्नल की पत्नी सहित वहां मौजूद सेना के पूर्व अधिकारियों ने पंजाब पुलिस शेम-शेम के नारे लगाए। हालांकि शुक्रवार को विपक्ष द्वारा यह मामला पंजाब विधानसभा में भी उठाया गया, लेकिन पुलिस कार्रवाई से नाखुश पूर्व सेना अधिकारियों व कर्नल के परिजनों द्वारा शनिवार को पटियाला डीसी ऑफिस के सामने मोर्चा भी लगाया जाएगा।
#WATCH | Chandigarh: Angad Bath, son of Colonel Pushpinder Singh Bath, who was allegedly assaulted by Punjab Police personnel in Patiala, says "...When I went out with my father, some police officers in a drunk state came to us and started misbehaving. They abused us and punched… pic.twitter.com/P1lxeJ5sN4
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) March 21, 2025
पटियाला निवासी जसविंदर कौर बाठ ने बताया कि उनके पति पुष्पिंदर सिंह बाठ भारतीय सेना में मौजूदा समय में कर्नल हैं। 13 मार्च की रात को उनके पति बेटे अंगद सिंह के साथ शहर में गए हुए थे। इसी दौरान पटियाला में राजिंद्रा अस्पताल के पास स्थित ढाबे के नजदीक कुछ पुलिस कर्मियों ने शराब के नशे में उसके पति व बेटे के साथ दुर्व्यवहार करते हुए उनके साथ मारपीट की। पुष्पिंदर सिंह ने उनको बताया कि वह सेना में कर्नल हैं तो भी उन जवानों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा। उनके पति को गंभीर चोटें आईं और बाएं हाथ में फ्रैक्चर भी आ गया। बेटे अंगद सिंह के सिर पर गहरा जख्म आया, जिसके कारण दोनों को अस्पताल में भी भर्ती करवाना पड़ा।
चार दिन तक दर्ज नहीं की एफआईआर
इस मामले में पटियाला पुलिस ने चार दिन तक एफआईआर दर्ज करने के बजाय उन्हें इधर से उधर तीन थानों व एसएसपी कार्यालय में चक्कर कटवाए। पुलिस एसपी व डीएसपी ने तो उन पर समझौते के लिए दबाव बनाया। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने मामले में अपने चहेते एसएचओ व अन्य पुलिस कर्मियों को बचाने का प्रयास किया। वहां एक ढाबाकर्मी ने अपने मोबाइल में इसका वीडियो भी बनाया, जिसके बाद पुलिसकर्मियों द्वारा पीटने की सच्चाई सामने आई।
सीबीआई जांच की मांग
प्रेसवार्ता के दौरान कर्नल की पत्नी सहित वहां मौजूद सेना के पूर्व अधिकारियों ने पटियाला डीसी को पंजाब मुख्य सचिव के नाम एक मांग पत्र सौंपा है। इसमें उन्होंने सीबीआई से जांच करवाने, मामले से जुड़े पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड करने सहित अन्य मांगें लिखी हैं।