देखिए, क्या-क्या गुल खिला गई एक रात की दुल्हन!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बच्चों की मां थी, लेकिन कुंवारी बनकर शादी की। केवल एक रात की घर में नए पति के साथ रही। उसके बाद ऐसा गुल खिला गई, सभी भौचक्के रह गए। ये फिल्मी कहानी नहीं, ब्लकि सच्ची घटना है पंजाब के बरनाला शहर की।
फर्जी शादी करवाकर लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने चार महिलाओं और एक बिचौलिए को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को जिला पुलिस मुखी उपिंदरजीत सिंह घुम्मण ने बताया कि इस गिरोह के सदस्य भोले भाले कुंवारे लोगों को अपने चंगुल में फंसाते थे और उसकी फर्जी शादी करवाकर उससे रुपये ऐंठने के बाद फरार हो जाते थे।
एसएसपी घुम्मण ने बताया कि इस गिरोह के पकडे़ गए लोगों में लड़की के फर्जी मां-बाप और बहन शामिल हैं। दुल्हन एक रात अपने होने वाले पति के साथ रही और एक ही रात में डेढ़ लाख रुपये के जेवरात व नकदी लूटने के बाद फरार हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़ित कुलवंत कौर निवासी जंगेडा जिला लुधियाना अहमदगढ़ में स्थित एक फैक्ट्री में काम करती थी।
उसी फैक्ट्री में गुरमीत कौर निवासी बरनाला भी काम करती थी। वहां गुरमीत कौर ने कुलवंत कौर को उसके भतीजे अमृतपाल सिंह की शादी बरनाला में वीरपाल कौर नामक युवती से करवाने को कहा।
शादी करने और करवाने के पांच आरोपियों पर मामला
एसएसपी ने बताया कि इसके बदले गुरमीत कौर ने कुलवंत सिंह से 25 हजार रुपये की मांग की। इसके बाद 20 फरवरी, 2014 को गुरमीत कौर ने वीरपाल कौर, जो पहले से ही लौंगोवाल में शादीशुदा थी और तीन बच्चों की मां थी, को कुंवारी बताकर उसे लड़के वालों को दिखाया। बाद में 5 मार्च, 2014 में वीरपाल कौर की फर्जी शादी अमृतपाल सिंह से करवा दी।
इस शादी में मनजीत कौर निवासी बरनाला फर्जी तौर पर लड़की की मां बन गई और मनजीत कौर की बेटी परमजीत कौर दुल्हन की फर्जी बहन बन गई। शादी की पहली रात ही वीरपाल कौर अपने पति के घर रही और रातोंरात लड़के के घर में से डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और हजारों रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई।
एसएसपी ने बताया कि पीड़ित कुलवंत कौर ने उनको सारी घटना संबंधी शिकायत दर्ज करवाई। जांच के बाद महिला गुरमीत कौर, दुल्हन वीरपाल कौर, मनजीत कौर, परमजीत कौर व शादी करवाने वाले राम सिंह पर मामला दर्ज कर आरोपियों में से महिला वीरपाल कौर दुल्हन, बिचौलिए राम सिंह और परमजीत कौर को गिरफ्तार कर अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।