{"_id":"57e2b9414f1c1b4f1da83a65","slug":"clashed-in-two-prisoners-at-district-court-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेल में भिड़े खूंखार कैदी, दोनों का सर फूटा, एक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जेल में भिड़े खूंखार कैदी, दोनों का सर फूटा, एक गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 21 Sep 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
Fight
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अदालत के बख्शीखाने में बुधवार को दो कैदी आपस में भिड़ गए। इससे एक के सिर में चोट आने से काफी खून बह गया। इसके बाद दोनों कैदियों को जीएमएसएच-16 ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। वहीं सेक्टर-43 पुलिस चौकी मामले की जांच कर रही है।
बुधवार दोपहर कोर्ट में पेशी पर आए सोनू उर्फ बकरी और बंसी में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर सोनू ने बंसी पर हमला कर दिया। मौके पर मौजूद अन्य कैदियों ने बताया कि सोनू ने बंसी पर सिर से टक्कर मारी। इससे बंसी के सिर पर गंभीर चोट आई और उसका खून बहने लगा। वहीं हमले से सोनू के भी सिर में चोट आई है। इसके बाद दोनों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के बाद दोनों को बुड़ैल जेल भेज दिया गया।
सोनू के खिलाफ सरकारी कर्मी की ड्यूटी में बाधा पहुंचाते हुए चोट पहुंचाने व धमकाने की धाराओं में पिछले वर्ष केस दर्ज किया गया था। वहीं बंसी के खिलाफ चोट पहुंचाने व धमकाने की धाराओं में केस दर्ज है। दोनों जिला अदालत में इन केस की सुनवाई के लिए बुड़ैल जेल से पेशी पर लाए गए थे। वहीं, सेक्टर-36 थाना पुलिस ने बताया कि दोनों के खिलाफ फिलहाल कोई आपराधिक केस दर्ज नहीं किया गया है।