{"_id":"587f95f94f1c1b3703f0088f","slug":"clash-between-bus-conductor-and-passengers-in-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस रोकने को कहा तो कंडक्टर ने 3 को लाठी से मारा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस रोकने को कहा तो कंडक्टर ने 3 को लाठी से मारा, अस्पताल में भर्ती
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर(पंजाब)
Updated Wed, 18 Jan 2017 10:44 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Demo Pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुक्तसर जिले के गांव रूपाणा के बस स्टैंड पर बुधवार को शिअद नेता की दीप बस के कंडक्टर और यात्रियों में बस को रोकने के लिए तकरार हो गया। इस दौरान कंडक्टर ने लाठी मारकर तीन यात्रियों को घायल कर दिया। उनको इलाज के लिए सिविल अस्पताल मुक्तसर ले जाया गया है।
मुक्तसर से वाया भुंदड़ होते हुए गिद्दड़बाहा जा रही दीप कंपनी की बस के यात्रियों की कंडक्टर हरजीत सिंह निवासी गांव साहिबचंद के साथ चंदभान ड्रेन के पुल पर उतारने के लिए बहस हो गई। कंडक्टर ने यात्रियों के कहने पर भी बस को गांव रूपाणा के बस स्टैंड पर ही जाकर रोका, जिससे उनमें बहस हो गई। बात हाथापाई तक पहुंच गई तो कंडक्टर ने लाठी के वार कर तीन लोगों को घायल कर दिया और बस भगाने की कोशिश की। मगर आसपास एकत्र लोगों ने बस को रोक लिया।
इस दौरान गुस्साए यात्रियों और लोगों ने बस के शीशे तोड़ क्षति पहुंचा दी। मगर गांव के गणमान्य लोगों ने चालक व कंडक्टर का भीड़ से बचाव करते हुए अलग किया। घटना के बाद घायल लखविंदर सिंह भंगचढ़ी, पिंदर सिंह निवासी महिराज वाला और लखविंदर सिंह गिलजेवाला को मुक्तसर के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया। एसएचओ गुरदीप सिंह ने कहा कि मामला उनके ध्यान में है। अभी किसी की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। उक्त बस शिअद के गिद्दड़बाहा से प्रत्याशी हरदीप सिंह डिंपी ढिल्लों की बस है।