फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   CISF person commit suicide

सीआईएसएफ जवान ने खुद को गोली मारी

Mon, 17 Nov 2014 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 17 Nov 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
CISF person commit suicide

पंजाब सचिवालय की सिक्योरिटी में तैनात सीआईएसएफ जवान ने सर्विस गन से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस आत्महत्या की वजह उसका डिप्रेशन में होना बता रही है। वहीं, घटना पर मृतक के परिजनों ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।

विज्ञापन


सेक्टर-1 स्थित सचिवालय में तैनात सीआईएसएफ स्टोर रूम से सुबह छह बजे अचानक गोली चलने की आवाज आई। यहां तैनात अन्य जवान वहां पहुंचे तो जवान जयशंकर मिश्रा (40 वर्ष) लहूलुहान हालत में था। उसके गले में गोली लगी हुई थी। गार्ड्स ने इसकी सूचना पुलिस और आला अधिकारियों को दी। घायल को पीजीआई पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


सेक्टर-3 थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। वहां तैनात अन्य कर्मचारियों से पूछताछ भी की गई। उन्होंने पुलिस को बताया कि जयशंकर काफी समय से डिप्रेशन में था।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रमोशन लिस्ट में था नाम
जयशंकर मिश्रा मूल रूप से कोलकाता का निवासी था। वह परिवार के साथ पंजाब के नया गांव में रह रहा था। उसके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है। उसका बड़ा बेटा बीटेक कर रहा है। उसके परिवार के अन्य सदस्य भी चंडीगढ़ में ही रहते हैं। पंजाब सचिवालय में तैनात सीआईएसएफ अधिकारियों का कहना है कि जयशंकर मिश्रा का नाम प्रमोशन लिस्ट में आ गया था।
 
सुसाइड या हादसा?
सबसे पहले घटनास्थल पर पहुंचे अन्य कर्मचारियों का कहना है कि जयशंकर की गन से गोली गलती से चली। वहीं, पुलिस का कहना है जवान ने खुद को गोली मारकर सुसाइड की है। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सवाल यह भी है कि उसे सुसाइड करनी थी तो वह ड्यूटी खत्म होने तक क्यों रुका।


उसकी ड्यूटी रात नौ से सुबह पांच बजे तक थी। घटना सुबह तब हुई, जब वह ड्यूटी खत्म कर गन स्टोर में जमा करवाने जा रहा था। वहीं, उसका नाम प्रमोशन लिस्ट में था तो उसके डिप्रेशन में होने की बात पर भी कई सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed