{"_id":"99639b39c50c8601e59a59beea9445c4","slug":"chowkidar-robbery-crime","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने किया 10 बाजारों की 12 दुकानों पर हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने किया 10 बाजारों की 12 दुकानों पर हाथ साफ
अमर उजाला, मोहाली
Updated Sat, 07 Dec 2013 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने फेज दस की मिनी मार्केट पर धावा बोला। यहां की एक दर्जन दुकानों के ताले तोड़कर चोर जो भी मिला लेकर चले गए। सूचना पर थाना फेज 11 पुलिस मौके पर पहुंची। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने भी नमूने लिए हैं।
चोरों ने मार्केट के पूर्व प्रधान आरपी शर्मा की विक्की डिपार्टमेंटल स्टोर को भी निशाना बनाया। दो करियाना शॉप, ब्यूटी पार्लर, मोबाइल फोन की दुकान और कपड़ों की दुकानों के ताले तोड़े।
जहां से लैपटॉप, कई मोबाइल फोन, गल्लों में पड़ी नगदी और अन्य कीमती सामान चोरी हुआ है। आरपी शर्मा ने बताया कि दुकान नंबर 11 व 12 के मालिक रात दो बजे तक दुकानों में काम कर रहे थे। लिहाजा वारदात उसके बाद हुई है।
विज्ञापन
हैरानी की बात है कि जिन दुकानों के ताले टूटे, उन सभी का मुंह मेन रोड की तरफ है। चोरों ने जिस ढंग से दुकानों की तलाशी ली, उसमें काफी वक्त लगा होगा। परंतु इस बीच कोई पीसीआर पार्टी वहां से नहीं गुजरी।
मार्केट की प्रधान गुरचरन कौर ने बताया कि पांच दिन पहले ही चौकीदार का एक दुकानदार के साथ विवाद हो गया था। इसके बाद वह नौकरी छोड़ कर चला गया।
उन्होंने तीन दिसंबर को ही सारे दुकानदारों से कह दिया था कि नया चौकीदार आने तक दुकानों की सुरक्षा खुद करें। दुकानदारों ने रात को पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।