{"_id":"58aafbf14f1c1b0a53b233b7","slug":"chit-fund-company-accused-of-fraud-assistant-manager-arrested","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी का आरोप, सहायक प्रबंधक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिटफंड कंपनी बनाकर करोड़ों की ठगी का आरोप, सहायक प्रबंधक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, बरनाला(पंजाब)
Updated Tue, 21 Feb 2017 01:23 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार
- फोटो : Demo Pic
चिटफंड कंपनी लाइव इंडिया ट्रेडिंग कंपनी के सहायक प्रबंधक मक्खन सिंह ग्रेवाल को जिला बरनाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस कंपनी पर चिटफंड कंपनी बनाकर कथित तौर पर लोगों से करोड़ों रुपये ऐंठने का आरोप है। इस संबंध में जिले के थाना रूडेके कलां में दो साल पहले एफआईआर दर्ज करवाई गई थी।
जिला पुलिस ने कंपनी के सहायक प्रबंधक मक्खन सिंह ग्रेवाल पुत्र बलदेव सिंह निवासी गांव कालेका को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस प्रमुख गुरशरणदीप सिंह ग्रेवाल ने बताया कि दो साल पहले जिला के थाना रूडेके कलां में यह मामला दर्ज किया गया था।
लाइव इंडिया ट्रेडिंग कंपनी के एमडी भूपिंदर कुमार गुप्ता निवासी तपामंडी, सहायक प्रबंधक मक्खन सिंह ग्रेवाल कालेका, गुरतेज सिंह पंधेर, श्रीकांत आचार्य हरियाणा, रेलूं गुप्ता पत्नी भूपिंदर कुमार गुप्ता, केवल सिंह रंधावा, मुखितैयार सिंह पटियाला व निरंजन दास तपामंडी ने लाइव इंडिया ट्रेडिंग नाम की कंपनी बनाई। इस कंपनी द्वारा लोगों को ज्यादा ब्याज देने और रुपये दोगुने करने का आफर दिया जाता था।

आरोपी पर अलग-अलग थानों में छह मामले दर्ज
गिरफ्तार
- फोटो : File Photo
एसएसपी ग्रेवाल ने बताया कि दो साल पहले कुलविंदर सिंह पुत्र गुरदेव सिंह निवासी काहनेके के साथ अन्य लोगों ने इस मामले में शिकायत की। जांच के बाद इन लोगों के खिलाफ थाना रूडेकेकलां में धोखाधडी और गबन का मामला दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि इस मामले में लाइव इंडिया ट्रेडिंग कंपनी के एमडी भूपिंदर कुमार तपामंडी, निरंजन दास पुत्र मथरा दास तपामंडी और गुरतेज सिंह निवासी पंधेर को गिरफ्तार किया था।
पुलिस कंपनी के सहायक प्रबंधक मक्खन सिंह कालेका की तलाश कर रही है। जिसको थाना रूडेकेकलां की पुलिस मे थाना प्रभारी जसवीर सिंह के नेतृत्व में गाड़ी समेत गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ के लिए उस पर पुलिस रिमांड लेगी।
एसएसपी ग्रेवाल ने बताया कि गिरफ्तार कथित आरोपी मक्खन सिंह ग्रेवाल के खिलाफ संगरूर, चीमा मंडी, लौंगोवाल और धनौला, रूडेकेकलां, बरनाला में धोखाधडी और गबन के मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त इस मामले में नामजद श्रीकांत निवासी हरियाणा, केवल सिंह रंधावा, मुख्तियार सिंह निवासी को पुलिस तलाश कर रही है।