फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chilli powder thrown in womens eyes and attempt to snatching

स्नेचिंग के लिए युवतियों की आंखों में मिर्ची का पाउडर फेंका

Mon, 20 Jun 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली Updated Mon, 20 Jun 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
chilli powder thrown in womens eyes and attempt to snatching
स्नैचिंग - फोटो : डेमो फोटो

मोहाली में गुरुद्वारा अंब साहिब में मत्था टेककर स्कूटी से घर लौट रहीं दो युवतियों की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर चैन स्नैचिंग का प्रयास किया गया। हालांकि आपराधिक तत्व वारदात को अंजाम देने में विफल हो गए। मिर्ची पाउडर गिरने से दोनों युवतियों की हालत बिगड़ गई थी।

विज्ञापन


घटना शनिवार रात थाना फेज-8 एरिया में गुरुद्वारा अंब साहिब के निकट हुई थी। वहीं इस घटना के बाद शोर मचते ही बाइक सवार स्नैचर फरार हो गए। लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। सूचना मिलते ही पीसीआर मौके पर पहुंची थी। फेज-8 थाना पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि घटना की शिकार हुई युवतियों ने अब तक लिखित शिकायत नहीं दी है। यहां बता दें कि जिला में आपराधिक तत्वों द्वारा अप्रैल, मई और जून में कई वारदातों को अंजाम दिया जा चुका है। इनमें से कई घटना की सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं की गई है। शनिवार रात अंब साहिब गुरुद्वारे के निकट वाली सड़क पर हुई इस घटना से लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, फेज-8 थाना के सहायक उप निरीक्षक ने बताया कि रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरुद्वारा अंब साहिब से घर जा रहीं दो युवतियों की आंख में मिर्ची पाउडर डालकर चैन स्नैचिंग का प्रयास किया गया हैै, लेकिन लड़कियों की ओर से रविवार शाम तक उन्हें कोई शिकायत नहीं दी गई थी। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम से सूचना मिलने के बाद पीसीआर मौके पर पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed