फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Ludhiana News ›   child thief woman arrested in help of whatsapp

वाट्सऐप पर चलाया 'हथियार', बच्चा बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Thu, 26 May 2016 06:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब) Updated Thu, 26 May 2016 06:00 PM IST
विज्ञापन
child thief woman arrested in help of whatsapp
whatsapp

वाट्सऐप की ताकत अब पंजाब पुलिस भी समझ चुकी है। चोरी हुए बच्चे की फोटो वाट्सऐप पर डालते ही वायरल हो गई, नतीजा बच्चा भी मिल गया और आरोपी भी। कहानी फिल्मी नहीं, बुधवार को पंजाब के अमृतसर की सच्ची घटना है।

विज्ञापन


अमृतसर के श्री दरबार साहिब में माथा टेकने आए कोमल कुमार व सपना के तीन माह के बेटे को एक महिला उठाकर फरार हो गई। महिला की बच्चे के परिजनों से पहचान हो गई थी। वह बच्चे को महिला के पास छोड़कर लंगर खाने के लिए चले गए। जब वह वापस आए तो बच्चे और महिला को गायब देख उनके होश उड़ गए।
विज्ञापन


बच्चे के गुम होने की सूचना परिजनों ने थाना कोतवाली अमृतसर की पुलिस को दी। जब तक पुलिस कुछ कर पाती महिला ट्रेन के जरिए लुधियाना निकल गई। इसी दौरान लोगों को वाट्स ऐप पर महिला की फोटो पहुंचने लगी। एक व्यक्ति ने फोटो देखकर महिला को पहचान लिया और इसकी जानकारी थाना कोतवाली की पुलिस को दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रजनी बच्चा लेकर फरार हो गई वाट्स की मदद से लुधियाना में गिरफ्तार

child thief woman arrested in help of whatsapp
महिला गिरफ्तार - फोटो : demo pics

पुलिस ने महिला को काबूकर अमृतसर पुलिस को सूचित किया और वहां से बच्चे के परिजन आकर बच्चे को ले गए। थाना कोतवाली अमृतसर की पुलिस आरोपी महिला रजनी को भी अपने साथ ले गई। थाना कोतवाली के एसएचओ इंस्पेक्टर सुमित सूद ने बताया कि फिरोजपुर के गांव सेठां वाला ममदोट के रहने वाली कोमल के घर एक बेटा पैदा हुआ था।

वह अपनी मन्नत उतारने के लिए श्री दरबार साहिब में सपरिवार माथा टेकने आई थी। वहां आरोपी रजनी से उनकी मुलाकात हो गई। रजनी के साथ काफी समय बिताने के बाद मंगलवार की रात को वह लंगर खाने के लिए चले गए और बच्चे को रजनी के पास छोड़ गए।

रजनी बच्चा लेकर फरार हो गई। पुलिस ने रजनी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसकी फोटो वाट्स ऐप पर वायरल कर दी। बुधवार सुबह रजनी रेलवे स्टेशन के पास बैठी थी। रजनी को वहां खड़े महिंदर सिंह ने पहचान लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed