फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Child murdered after kidnapping in Ludhiana

Ludhiana News: अपहरण के बाद बच्चे की हत्या, परिजनों से मांगी थी दो लाख की फिरौती, पुलिस के पास पहुंचे तो उतारा मौत के घाट

Sat, 18 Jun 2022 12:22 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sat, 18 Jun 2022 12:22 AM IST
सार

एडीसीपी 4 आईपीएस अधिकारी तुषार गुप्ता ने बताया कि अभी तक बच्चे के शव का पता नहीं चल पाया है। आरोपियों ने फिरौती के लिए ही बच्चे को अगवा किया था। 

विज्ञापन
Child murdered after kidnapping in Ludhiana
बच्चे की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लुधियाना के ढंढारी कलां इलाके में दो पड़ोसियों ने दो लाख रुपये फिरौती न देने पर 10 साल के बच्चे की हत्या कर दी। हत्यारोपियों ने उसका शव चंडीगढ़ रोड समराला के पास स्थित नीलो नहर में फेंक दिया। पुलिस ने पिता की शिकायत के बाद आरोपी मुकेश कुमार और विकास के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मूलरूप से बिहार के जिला गया निवासी अमनिंदर सिंह फोकल प्वाइंट स्थित एक टायर फैक्टरी में काम करते हैं। उनके तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ा बेटा अमृत 10 साल का था। वह ढंढारी कलां स्थित दशमेश मार्किट के पास रिपूजन लाल के वेहड़े में दो साल से किराए पर रह रहे हैं। अमनिंदर ने बताया कि बुधवार सुबह करीब छह बजे पड़ोसी मुकेश ने अमृत को बुलाया। उसने सोचा कि रोजाना अमृत उसके पास खेलने जाता ही है इसलिए उसने बेटे को नहीं रोका। 
विज्ञापन


काफी देर बाद तक जब अमृत वापस नहीं आया तो अमनिंदर मुकेश के कमरे में गया। वहां कोई नहीं था। इसके बाद बेटे की तलाश शुरू की गई। जब कुछ पता नहीं चला पुलिस से शिकायत की गई। इस बीच अमनिंदर के पास एक नंबर से फोन आया और बेटे के बदले में दो लाख की फिरौती की मांग की गई। अमनिंदर ने इसकी जानकारी भी पुलिस को दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला से मिला अपहरण का सुराग
जब काफी समय तक अमृत का पता नहीं चला तो लोगों ने इकट्ठे होकर मुकेश के साथ रहने वाली महिला से पूछताछ की। पहले तो उसने कुछ भी पता होने से इनकार कर दिया। बाद में बताया कि बच्चे को मुकेश और उसका दोस्त विकास लेकर गए हैं। लोगों ने यह जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस पड़ताल में जुट गई। बाद में महिला की निशानदेही पर दोनों आरोपियों को इलाके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। 

परिवार वालों ने बच्चे की काफी समय तक पड़ताल की लेकिन ढूंढने के बावजूद भी वह नहीं मिला। इसके बाद परिवारिक सदस्य इकट्ठा होकर मुकेश के साथ रहने वाली महिला के पास पहुंचे और उससे सख्ती से पूछा तो उसने पहले कुछ पता होने से इंकार कर दिया था। परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस के पास की। 

इसी दौरान परिवार को फोन भी आ गया और दो लाख रुपये फिरौती मांगी गई। इसके बाद परिवार ने सारी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने उक्त महिला की निशानदेही पर दोनों को काबू किया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने दो लाख रुपये फिरौती मांगी थी लेकिन परिवार ने पुलिस में शिकायत कर दी। इस कारण उन्होंने बच्चे को मारकर नहर में फेंक दिया। 

क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी
एडीसीपी 4 आईपीएस अधिकारी तुषार गुप्ता ने बताया कि अभी तक बच्चे के शव का पता नहीं चल पाया है। आरोपियों ने फिरौती के लिए ही बच्चे को अगवा किया था। 

दस साल के बच्चे को अगवा कर उसे मौत के घाट उतार दिया और उसका शव चंडीगढ़ रोड समराला के पास स्थित नीलो नहर में फेंक दिया। आरोपियों ने बच्चे को इसलिए मौत के घाट उतार दिया कि उसके परिवार से दो लाख रुपये फिरौती मांगी थी और वह देने के बजाय पुलिस के पास चले गए। मृतक बच्चे की पहचान अमृतक कुमार के रुप में हुई है।

पुलिस ने अमृत के पिता अमनिंदर की शिकायत पर मुकेश कुमार और विकास के खिलाफ अपहरण और हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनकी निशानदेही पर बच्चे के शव का पता लगाया जा रहा है। इस मामले की जांच खुद ज्वाइंट सीपी रवचरण सिंह बराड़ और उनके साथ एडीसीपी तुषार गुप्ता कर रहे है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed