फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chief Sanitary Inspector and Health Supervisor of Municipal Corporation caught taking bribe in Chandigarh

Chandigarh News: नगर निगम के चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर और हेल्थ सुपरवाइजर एक लाख की रिश्वत लेते काबू

Wed, 09 Aug 2023 01:14 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 09 Aug 2023 01:14 AM IST
सार

दोनों को गिरफ्तार कर सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। दोनों अफसरों के सेक्टर-20 बी स्थित घर पर भी सीबीआई की टीम ने सर्च अभियान चलाया। दोनों को बुधवार दोपहर सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
Chief Sanitary Inspector and Health Supervisor of Municipal Corporation caught taking bribe in Chandigarh
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सीबीआई ने मंगलवार को नगर निगम के दो अफसरों को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोप के मुताबिक दोनों अफसरों ने नौकरी से निकाले गए नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर को बहाल कराने के नाम पर तीन लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। सौदा दो लाख में तय हुआ और आरोपी पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये ले रहे थे। आरोपियों की पहचान नगर निगम के हेल्थ सुपरवाइजर संदीप कुमार और चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर चंद्रमोहन के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफभ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन


सेनेटरी विभाग में सेनेटरी इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत रामदरबार निवासी जितेंद्र को कुछ समय पहले नौकरी से निकाल दिया गया था। सूत्रों के मुताबिक, जितेंद्र ज्यादातर छुट्टी पर रहते थे। इसके चलते उनकी नकारात्मक रिपोर्ट बनाकर उन पर कार्रवाई की गई। नौकरी से निकाले जाने के बाद वह विभाग के चक्कर लगा रहे थे।
विज्ञापन


दोबारा नौकरी पर रखवाने के लिए जितेंद्र ने चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर चंद्रमोहन से बात की, जो हेल्थ सुपरवाइजर संदीप के नीचे संबंधित विभाग में कार्यरत था। चंद्रमोहन ने जितेंद्र से कहा कि वह उसे दोबारा नौकरी पर रखवा देगा, मगर उसके लिए संदीप से बात करनी होगी। इसके बाद जितेंद्र को दोबारा नौकरी पर रखवाने के लिए तीन लाख रुपये रिश्वत की मांग की गई। हालांकि बाद में सौदा दो लाख रुपये में तय हुआ। इसकी पहली किस्त के रूप में एक लाख रुपये दिए जाने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता जितेंद्र रिश्वत नहीं देना चाहता था इसलिए उसने रिश्वत मांगने की जानकारी और लिखित शिकायत सेक्टर-30 स्थित सीबीआई मुख्यालय में दी। इसके बाद विभाग की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने मंगलवार दोपहर सेक्टर-17 में ट्रैप लगाकर रिश्वत की रकम और वॉयस रिकॉर्डर देकर शिकायतकर्ता को आरोपियों के पास भेजा और जैसे ही शिकायतकर्ता जितेंद्र ने रकम आरोपियों को पकड़ाई तो सीबीआई ने चंद्रमोहन और संदीप को मौके पर ही दबोच लिया।


दोनों को गिरफ्तार कर सीबीआई मुख्यालय ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई। दोनों अफसरों के सेक्टर-20 बी स्थित घर पर भी सीबीआई की टीम ने सर्च अभियान चलाया। दोनों को बुधवार दोपहर सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed