फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   cheat 60 lakhs from Five people on the name of Canada trip

कनाडा भेजने के नाम पर पांच लोगों से 60 लाख की ठगी, जाली वीजा और टिकटें थमाई

Fri, 12 Oct 2018 06:32 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बटाला (पंजाब) Updated Fri, 12 Oct 2018 06:32 PM IST
विज्ञापन
cheat 60 lakhs from Five people on the name of Canada trip
सांकेतिक तस्वीर

पंजाब में कनाडा भेजने के नाम पर 5 लोगों से 60 लाख की ठगी का मामला सामने आया है। पहला मामला बटाला का है। यहां, कनाडा भेजने के नाम पर एक ट्रेवल एजेंट ने दो युवकों से 30 लाख रुपये की ठगी की। थाना सिविल लाइन बटाला में आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह मामला डीएसपी बटाला द्वारा की गई जांच के बाद एसएसपी बटाला के आदेशों पर दर्ज किया है। आरोपी ट्रेवल एजेंट पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। 

विज्ञापन


थाना सिविल लाइन बटाला के एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को दी शिकायत में कारज सिंह निवासी नूरपुर जिला अमृतसर ने बताया है कि वह अपने बेटे गुरनेब सिंह और उसके गांव के रहने वाले एक अन्य युवक प्रदीप सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह को कनाडा भेजने के लिए ट्रेवल एजेंट हरजीत सिंह निवासी धोलपुर पुलिस जिला बटाला से मिले थे। 
विज्ञापन


दोनों ही पक्षों के बीच सौदा 30 लाख रुपये में हुआ। गुरनेब और प्रदीप को कनाडा भेजने के लिए आरोपी ट्रेवल एजेंट को 30 लाख रुपये दे दिए गए। इसके बाद आरोपी ने दोनों युवकों को जाली वीजा और टिकटें थमा दी। जब दोनों युवक एयरपोर्ट पहुंचे तो वहां जाकर उन्हें पता लगा कि उनका वीजा और टिकटें जाली हैं। दोनों युवकों के पासपोर्ट भी आरोपी एजेंट ने खुर्द-बुर्द कर दिए। एएसआई सुखजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रेवल एजेंट के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 विदेश भेजने का झांसा देकर तीन लोगों से ठगे साढ़े 30 लाख

cheat 60 lakhs from Five people on the name of Canada trip
सांकेतिक तस्वीर

वहीं विदेश भेजने का झांसा देकर फिरोजपुर में भी 30 लाख की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने कनाडा भेजने का झांसा देकर तीन लोगों से 30 लाख 45 हजार रुपये की ठगी मारने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। तीनों आरोपी फरार हैं। सुखविंदर सिंह निवासी गांव वलूर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि उसकी मुलाकात आरोपी परविंदर सिंह, अमनदीप कौर और बोहड़ सिंह निवासी सैदेके रूहेला थाना ममदोट से हुई। 

आरोपियों ने उसके बेटे सुखजीत सिंह को कनाडा भेजने की बात कही और उससे 13 लाख रुपये मांगे, जो सुखविंदर ने उन्हें दे दिए। कई दिन बीतने के बाद भी आरोपियों ने उसके बेटे को कनाडा नहीं भेजा। जब आरोपियों से पैसे वापस मांगे तो उन्होंने आनाकानी शुरू कर दी। सुखविंदर ने पुलिस को शिकायत दी, पुलिस ने पूरे मामले की जांच करने के बाद थाना कुलगढ़ी में शुक्रवार को आरोपी परविंदर, अमनदीप कौर और बोहड़ सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।

इसी तरह आरोपी परविंदर सिंह व अमनदीप कौर ने कुलदीप सिंह पुत्र सवरन सिंह वासी गडोडू व उसके दोस्त सुखजिंदर सिंह से कनाडा भेजने के लिए 17 लाख 45 हजार रुपये मांगे, जो उन्होंने दे दिए। आरोपियों ने कुलदीप और सुखजिंदर को कनाडा नहीं भेजा और न ही पैसा वापस किया। कुलदीप ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। थाना कुलगढ़ी पुलिस ने शुक्रवार को दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed