{"_id":"cd43a96901f960c8ce749dfb1ba9884f","slug":"charge-frame-of-drug-smuggler-bhola-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुख्यात ड्रग तस्कर भोला पर हत्या के आरोप तय","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कुख्यात ड्रग तस्कर भोला पर हत्या के आरोप तय
ब्यूरो/अमर उजाला, कपूरथला
Updated Fri, 12 Dec 2014 05:49 PM IST
विज्ञापन
फगवाड़ा के चर्चित एएसआई गुरदेव सिंह हत्याकांड में ड्रग तस्कर और पूर्व डीएसपी जगदीश भोला और उसके चारों साथियों पर चार्ज फ्रेम हो गया है। शुक्रवार को विभिन्न जेलों में बंद पांचों आरोपियों को जिला व सेशन जज आरएस राय की अदालत में पेश किया गया। जिला कचहरी पूरा दिन पुलिस के सुरक्षा चक्र में रही। हर तरफ पुलिस ने तैनाती की हुई थी और कचहरी के दोनों प्रवेश द्वार पर पुलिस ने सख्त पहरा लगाया हुआ था।
विज्ञापन
शुक्रवार दोपहर करीब पौने दो बजे आरोपी जगदीश सिंह भोला, तलविंदर सिंह टैली, पुष्पिंद सिंह नोनी, पलविंदर सिंह पिंदा और राजिंदर सिंह मिंटू को पुख्ता सुरक्षा प्रबंधों के बीच जिला व सेशन जज आरएस राय की अदालत में पेश किया गया। जहां पर वकीलों की दलीलों के बाद पांचों आरोपियों को एएसआई गुरदेव सिंह हत्याकांड में शमूलियत पाई गई।
विज्ञापन
इसके बाद पांचों आरोपियों को अदालत में चार्ज फ्रेम हो गया। अब इस मामले में पांच जनवरी 2015 से गवाहियां शुरू होंगी। इस समय जगदीश भोला और पलविंदर सिंह पिंदा नाभा जेल में, तलविंदर सिंह टैली कपूरथला जेल में, पुष्पिंद सिंह बठिंडा में और राजिंदर सिंह पटियाला की जेल में बंद है। इन पर थाना सदर फगवाड़ा में मुकदमा नं. 38 के तहत एक अप्रैल 2013 को एएसआई गुरदेव सिंह की हत्या का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में जगदीश भोला शुक्रवार को दूसरी बार अदालत में पेश हुआ। पांचों आरोपियों पर इस हत्याकांड में संलिप्तता पाए जाने के दोष साबित हो गए हैं।
विज्ञापन