{"_id":"5a7846844f1c1b84268b8989","slug":"chandigarh-robber-gang-robbed-bag-of-money-from-fortuner-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठक-ठक गैंग ने फॉर्च्यूनर से उड़ाया लाखों भरा बैग, तरीका ऐसा कि पुलिस चकरा गई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठक-ठक गैंग ने फॉर्च्यूनर से उड़ाया लाखों भरा बैग, तरीका ऐसा कि पुलिस चकरा गई
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 05 Feb 2018 05:26 PM IST
विज्ञापन
बैग चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ में सक्रिय ठक-ठक गैंग के सदस्यों फॉर्च्यूनर कार से उड़ाया लाखों रुपयों से भरा बैग। इसके लिए तरीका भी ऐसा अपनाया कि पुलिस भी चकरा गई। गैंग के सदस्य रोजाना वाहन चालकों को झांसा देकर गाड़ी में रखी नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर रहे हैं। वहीं, यूटी पुलिस कई वर्षों से सक्रिय इस गैंग के सदस्यों को आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
गैंग के सदस्यों ने शनिवार को भी सेक्टर-52,43 की विभाजित सड़क पर एक फॉर्च्यूनर कार चालक को झांसा देकर कार में रखा 2.5 लाख रुपये से भरा बैग उड़ा लिया। वारदात का पता कार चालक पंचकूला के सेक्टर-6 निवासी एवं मोहाली स्थित पेच फैक्ट्री के मालिक अतुल लुथर को उस समय लगा जब रविवार को कहीं जाने के लिए वह फिर से कार में बैठे। उन्होंने कार की पिछली सीट पर रखा दस्तावेजों व ढाई लाख रुपये से भरा बैग गायब पाया। इसके बाद उन्होंने थाना-36 पुलिस से शिकायत की।
पीड़ित अतुल ने पुलिस को बताया कि शनिवार को वह अपनी फॉर्च्यूनर कार में सेक्टर-52,43 की विभाजित सड़क पर थे। यहां एक युवक ने उन्हें कार से तेल लीक होने की बात कही। इस पर उन्होंने कार एकतरफ लगाने के बाद उसे सेंटर लॉक कर देखा तो वाकई गाड़ी से तेल का रिसाव हो रहा था। इसके बाद अतुल गाड़ी स्टार्ट कर फिर आगे चल दिए। उसी शातिर अज्ञात युवक ने फिर से अतुल को कुछ दूरी पर रोका और इस बार बोनट से धुआं निकलने और कार का बोनट खोलकर उसे चेक करने को कहा।
विज्ञापन
कार को बोनट खुलते ही ले उड़ा लिया बैग
आरोपी के झांसे में फंसकर अतुल फिर से कार को रोककर नीचे उतरे लेकिन इस बार वह गाड़ी को सेंटर लॉक करना भूल गए। धुआं निकलने का कारण जानने के लिए उन्होंने कार का बोनट खोला और चंद मिनट में बोनट को फिर से बंद कर वहां से चले गए। रविवार सुबह कहीं जाने के लिए जब वह दोबारा गाड़ी में पहुंचे तो पीछे की सीट पर रखा बैग गायब पाया।
लाइट् प्वाइंट्स पर 40-40 सेकेंड के लिए दो बार रुके
अतुल ने पुलिस को बताया कि वह उक्त विभाजित सड़क के लाइट् प्वाइंट्स पर करीब 40-40 सेकेंड के लिए दो बार रुके थे। अंदेशा जताया कि इसी दौरान अज्ञात आरोपी ने कार में पड़ा बैग देखने के बाद तय योजना के तहत उन्हें पहले कार से तेल और फिर धुआं निकलने का झांसा दिया। थाना-36 पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है लेकिन फिलहाल पुलिस के हाथ उसका कोई सुराग नहीं लगा है।
मनीमाजरा में भी की ऐसी ही वारदात
बीते वीरवार को भी तीन अज्ञात युवकों ने मनीमाजरा मोटर मार्केट की दुकान नंबर-236 के दुकानदार रामतिलक को उनका मोबाइल नीचे गिरने का झांसा दिया था, लेकिन जांचने पर उन्हें मोबाइल अपनी जेब में ही मिला। इसके बाद दूसरे आरोपी ने उनकी कार के आगे मोटरसाइकिल लगाकर रामतिलक से गाड़ी से धुआं निकलने की बात कही लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया
लेकिन रामतिलक जब मॉडर्न कांप्लेक्स में घर के बाहर गाड़ी पार्क कर अंदर जाने लगे तो उनका पीछा कर रहे अज्ञात चोर उनकी कार का शीशा तोड़कर दस हजार रुपये व दस्तावेजों से भरा बैग चोरी कर ले गए। वहीं, शुक्रवार को भी मनीमाजरा में गैंग के सदस्यों ने कार से चंडीगढ़ से कसौली (हिमाचल प्रदेश) जा रहे राहगीर विजय सारस्वत की गाड़ी से तेल लीक होने की बात कहकर लैपटॉप उड़ा लिया।