{"_id":"0e4c75db0e9d4786d4bdec2a24683ade","slug":"chandigarh-police-will-control-crime-with-60-bullets","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के 60 बुलेट रोकेंगे चंडीगढ़ में चोरियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस के 60 बुलेट रोकेंगे चंडीगढ़ में चोरियां
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 20 Jan 2014 12:29 PM IST
विज्ञापन
वाहन और कोठियों में चोरी रोकने के लिए अब चडीगढ़ पुलिस सेक्टरों के अंदर मोटरसाइकिल से पेट्रोलिंग करेंगे। खासकर पुलिस उन जगहों पर नजर रखेगी जिन सेक्टरों में चोरी ज्यादा हो रही है।
चंडीगढ़ पुलिस चोरी की घटनाएं रोकने के लिए जल्द ही और पलसर मोटरसाइकिल खरीदने जा रही है। वहीं शहर में बाजार और सड़कों पर रोज स्नैचिंग की घटनाएं हो रही हैं, उसकी ओर पुलिस का कोई ध्यान नहीं।
2014 के पहले सप्ताह में 31 घरों में चोरी और 19 वाहन चुराने की वारदात हुई। वहीं लूट और छीनाझपटी की सात वारदातें हुईं।
पीसीआर और चीता स्कवायड होते है पेट्रोलिंग
पुलिस अफसरों के मुताबिक अपराधियों पर नजर रखने के लिए पीसीआर और चीता स्कवायड के जवान रात को पेट्रोलिंग करते हैं। लेकिन हकीकत यह है कि एक चक्कर लगाने के बाद सभी जवान एक जगह पर इकट्ठे हो जाते हैं।
विज्ञापन
जनवरी से 31 दिसंबर 2013 में हुई वारदातें
वाहन चोरी :874
घरों में चोरी: 1519
सेंधमारी : 258
डकैती : 11
रॉबरी: 62
कोट
सेक्टरों में चोरी की वारदात रोकने के लिए 60 मोटरसाइकिल खरीदी जा रही है। सभी मोटरसाइकिल पुलिस स्टेशन और चौकी में भेजी जाएगी ताकि पेट्रोलिंग में इजाफा हो सके।
- आरपी उपाध्याय, आईजी