फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Chandigarh Police registered case in stabbing woman

प्रेमिका को बीच बाजार मारा था चाकू: वीडियो जारी कर आरोपी ने दी धमकी-न मरी तो मार दूंगा.. यही मेरा फैसला

Thu, 19 Dec 2024 08:34 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 19 Dec 2024 08:34 AM IST
सार

घायल पीड़िता संजना का अपने पति के साथ घरेलू विवाद चल रहा है। सेक्टर-25 निवासी गोलू के साथ उसका प्रेम-प्रसंग था। मंगलवार को बाजार में गोलू ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था।

विज्ञापन
Chandigarh Police registered case in stabbing woman
धमकी देता युवक - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

चंडीगढ़ सेक्टर-25 बीडीसी कॉलोनी निवासी विवाहिता संजना को बीच बाजार में चाकू मारने के मामले में पुलिस ने सेक्टर-11 थाने में आरोपी प्रेमी युवक गोलू के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


उधर, आरोपी प्रेमी युवक ने अपनी घायल प्रेमिका के नाम सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल करके धमकी दी है कि अगर बच गई तो बाद में मार दूंगा। और जो तुझे अपने साथ रख रहे हैं, चाहे वह तेरी मां हो, पूरे परिवार को भी मार दूंगा। पुलिस के पास भी यह धमकी भरा वीडियो पहुंच गया है और जांच टीमें आरोपी की तलाश में जुटी हुई है लेकिन अभी वह गिरफ्त में नहीं आ सका है।

विज्ञापन

यह है मामला

इस मामले के संबंध में पुलिस को दिए गए बयानों में घायल पीड़िता संजना निवासी सेक्टर-25 ने बताया कि उसका अपने पति के साथ घरेलू विवाद चल रहा है जिस कारण वह पिछले लंबे समय से मायके में अपने परिजनों के घर पर ही रह रही थी। पीड़िता के मुताबिक सेक्टर-25 निवासी गोलू के साथ उसका प्रेम-प्रसंग था। बीते मंगलवार को वह कुछ सामान लेने के लिए स्थानीय बाजार में गई थी। इसी दौरान वहां पर गोलू आ गया और उसके साथ किसी बात को लेकर झगड़ा करने लग गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


उसने पहले भी कई बार उसके साथ मारपीट करते हुए उसे जान से मारने की धमकियां दी है। उसने बाजार में उसके साथ झगड़ा करके अचानक से उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट के अलावा छाती और गले के पास चाकू से वार किया जिसके बाद वह सड़क पर गिर गई। इसके बाद वह वहां से भाग गया। यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज अपने कब्जे में ली और पीड़िता के बयान दर्ज कर चाकू से वार करने वाले गोलू के खिलाफ सेक्टर-11 थाने में 109,115(2),3(5),351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी ने सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

चाकू मारने की घटना को अभी कुछ घंटे ही हुए थे कि आरोपी युवक गोलू ने सोशल मीडिया में एक वीडियो पोस्ट वायरल कर दी। इस वीडियो में युवक धमकी देते हुए कह रहा है कि अगर बच गई ना तो दोबारा मारूंगा। मेरे साथ जो खेल खेले गए, चार-पांच बार मेरी जिंदगी का मजाक बनाया है, झूठी कंप्लेट दे-देकर। अब भी मेरे खिलाफ जो झूठी कंप्लेट लिखवा रहे हो, तू नी, जहां बैठी है, वो भी मरेगा और तू भी मरेगी। मेरी जिंदगी का फैसला यही है, मारकर ही मरूंगा। जहां जाना है, चली जा, अभी हाथ में नी आता गांधी। अगर मर गई तो ठीक है, अगर तू बच गई तो दोबारा मारूंगा। तेरे पूरे खानदान को मारूंगा, जिन्होंने तुझे रख रखा है, चाहे वो तेरी मां हो या कोई और हो, घर-घर फूंकूंगा सबका। और किसी को किसी लायक नहीं रहने दूंगा, अब देखिये मैंने कहा था ना कि मेरे से पंगा मत लियाे, मैं बहुत कुत्ता इंसान हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed