फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh police failed to stop snatching incidents

बुजुर्गों की सुरक्षा में पुलिस फेल, अब बरामदे में बैठकर धूप सेंक रही महिला से स्नैचिंग

Wed, 07 Feb 2018 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 07 Feb 2018 09:32 AM IST
विज्ञापन
chandigarh police failed to stop snatching incidents
Snatching - फोटो : अमर उजाला
बखौफ झपटमार रोजाना शहर की महिलाओं को अपना निशाना बना रहे हैं और पुलिस है कि हाथ पर हाथ धरे बैठी है। झपटमारों को पकड़ना तो दूर पुलिस उनका सुराग तक नहीं लगा पा रही। करीब तीन सप्ताह से झपटमार शहर की महिलाओं, युवतियों और बुजुर्गों को निशाना बना रहे हैं लेकिन पुलिस केस दर्ज करने के अलावा और कुछ नहीं कर रही। सोमवार के बाद मंगलवार को भी बाइक सवार बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन तोड़ ली और भाग निकले। वारदात सेक्टर-44 के एक मकान में हुई। 
विज्ञापन


मोटरसाइकिल सवार झपटमारों ने सेक्टर-44 के मकान नंबर-1249 के बरामदे में बैठीं 67 वर्षीय प्रोमिला को अपना निशाना बनाया। वह मंगलवार दोपहर करीब ढाई बजे बरामदे में बैठकर धूप सेंक रहीं थीं। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार दो झपटमार उनके घर के बाहर पहुंचे। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठा युवक नीचे उतरकर प्रोमिला के पास पहुंचा और उनके गले पर जोरदार तरीके से हाथ मारकर उनकी सोने की चेन तोड़ ली।
विज्ञापन


इस दौरान छीनाझपटी में प्रोमिला के गले पर चोट आ गई और वह असहाय हालत में लड़खड़ा कर रह गईं लेकिन आसपास किसी अन्य के नहीं होने के चलते कोई उनकी मदद नहीं कर सका। वारदात के बाद झपटमार मोटरसाइकिल पर बैठकर तेजरफ्तार से भाग निकले। प्रोमिला के परिवार ने पुलिस को वारदात की सूचना दी। बता दें कि मोटरसाइकिल सवार दो झपटमार ने बीते सोमवार को दोपहर में ही सेक्टर-32 में अपने मकान नंबर-210 के पास खड़ीं 69 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला के गले से पांच तोले सोने की चेन तोड़ ली थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में थाना-34 के एसएचओ इंस्पेक्टर अजय सहित अन्य पुलिसकर्मियों ने मौके पर पहुंच कर पहले प्रोमिला की तबीयत जानी और फिर उनसे पूछताछ की। शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात झपटमारों के खिलाफ केस दर्ज कर उनका पता लगाने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए झपटमार 

सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए झपटमार 
झपटमारों ने जिस जगह वारदात की, वहीं पास में पुलिस को दो सीसीटीवी कैमरे लगे मिले। उनकी जांच करने में पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में झपटमारी करते मोटरसाइकिल सवार नजर आए। पुलिस ने फुटेज को कब्जे में लेकर पहले हुई वारदातों से उसका मिलान किया ताकि पता लग पाता कि पहले की वारदातें भी इन्हीं झपटमारों ने की हैं या फिर शहर में अलग-अलग गैंग सक्रिय है।

पीसीआर, क्राइम ब्रांच व अन्य यूनिट विफल
झपटमार बीते तीन सप्ताह से वारदातें करने में जुटे हैं लेकिन यूटी पुलिस की पीसीआर यूनिट से लेकर क्राइम ब्रांच व चीता स्क्वॉयड तक की टीमें इन्हें दबोचने में फेल साबित हो रही हैं। विभाग की अन्य स्पेशल यूनिट्स के हाथ भी खाली हैं। अचरज की बात यह है कि शहरवासी महिलाएं, युवतियां व बुजुर्गों में भय का माहौल है लेकिन यूटी पुलिस बेबस नजर आ रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed