{"_id":"63f7971adc482dc77a0a13b5","slug":"chandigarh-police-arrested-two-operatives-of-bambiha-gang-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, बंबीहा गैंग के दो गुर्गे काबू, करनी थी गैंगस्टर बलजीत चौधरी की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Chandigarh: चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता, बंबीहा गैंग के दो गुर्गे काबू, करनी थी गैंगस्टर बलजीत चौधरी की हत्या
Thu, 23 Feb 2023 10:16 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 23 Feb 2023 10:16 PM IST
सार
आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ बीते बुधवार को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली ने आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश रचने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
बंबीहा गैंग के गुर्गों को गिरफ्तार करने के बाद जानकारी देते एसपी केतन बंसल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
मोहाली में गैंगस्टर बलजीत चौधरी की हत्या करने जा रहे बंबीहा गैंग के दो गुर्गों को चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने गिरफ्तार किया है। ऑपरेशन सेल ने दोनों को बुधवार रात करीब 11 बजे सेक्टर-37/सी की मार्केट के पास नाका लगाकर पकड़ा। आरोपियों की पहचान मोहाली निवासी शिवम चौहान (32) और करनाल निवासी विकास मान (25) के रूप में हुई। आरोपियों से पुलिस ने प्वाइंट 32 बोर की दो पिस्टल और 7 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
बता दें कि बंबीहा गैंग का सरगना गैंगस्टर लक्की पटियाल आर्मेनिया में है और वहीं से गैंग को संचालित कर रहा है। चंडीगढ़ के खुड्डा लाहौरा में उसका घर है जहां बीते मंगलवार को एनआईए ने छापा मारा था। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पकड़े गए दोनों आरोपियों ने बताया कि शिवम चौहान और बलजीत चौधरी दोनों अच्छे दोस्त थे। दोनों एक रेस्टोरेंट चलाते थे। कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच किसी बात को लेकर लड़ाई हो गई। इसी रंजिश के चलते शिवम ने विकास के साथ मिलकर बलजीत की हत्या करने की योजना बनाई।
विज्ञापन
दोनों बलजीत चौधरी की हत्या करने के लिए मोहाली जा रहे थे। इस बात की सूचना चंडीगढ़ पुलिस को मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने सेक्टर-37सी में नाका लगाकर जांच शुरू कर दी तभी मोहाली नंबर की सफेद रंग की एक स्कॉर्पियो को रोका गया। आरोपियों ने पुलिस को देखकर भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। दोनों के खिलाफ बीते बुधवार को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल मोहाली ने आर्म्स एक्ट और आपराधिक साजिश रचने सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था।
विज्ञापन
शिवम के खिलाफ छह और विकास के खिलाफ तीन मामले हैं दर्ज
पुलिस के अनुसार, शिवम चौहान के खिलाफ पंजाब में छह मामले दर्ज हैं। वर्ष 2017 में मुल्लांपुर में पहली बार शिवम के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। इसके बाद हत्या का प्रयास, फिरौती, एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट सहित छह आपराधिक मामले दर्ज हुए। वहीं, विकास मान के खिलाफ पंजाब और हरियाणा में तीन मामले दर्ज हैं जिसमें डकैती, लूट, फिरौती, मारपीट, आर्म्स एक्ट सहित अन्य आपराधिक मामले हैं।
एक एमबीए तो दूसरे ने की है कानूनी की पढ़ाई
एसपी केतन बंसल ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों ने उच्च शिक्षा प्राप्त की है। शिवम चौहान ने एमबीए कर रखा है और वह काउंसिलिंग और कंसल्टेशन का व्यवसाय करता है। वहीं, विकास मान बीए एलएलबी है और वह निजी कंपनी में काम करता है।