फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh police announced reward of 50 thousand on clue of gangrape accused

गैंगरेप के आरोपियों का सुराग दीजिए, 50 हजार का ईनाम ले जाइए

Thu, 15 Dec 2016 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 15 Dec 2016 05:22 PM IST
विज्ञापन
chandigarh police announced reward of 50 thousand on clue of gangrape accused
चंडीगढ़ में लड़की के साथ गैंगरेप
गैंगरेप के आरोपियों का सुराग देने वाले को 50 हजार का ईनाम देने की घोषणा की गई है। युवती से दुष्कर्म की घटना के दो दिन बाद भी चंडीगढ़ पुलिस खाली हाथ है। पुलिस ने आरोपियों का स्कैच तैयार करवाया गया है और इलाके में उनकी पहचान के लिए लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


21 वर्षीय युवती के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस अभी तक आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई है। आरोपियों की पहचान पता कर उन्हें पकड़ने के लिए पुलिस ने बुधवार को 50 हजार का ईनाम भी घोषित किया है।
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि सेक्टर-34 से लेकर ट्रिब्यून चौक तक लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जा रहे है। कुछ ऑटो वालों को भी बुला कर लड़की से शिनाख्त करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के अनुसार लड़की हरे रंग वाले ऑटो में बैठकर आई इंडस्ट्रियल एरिया तक आई थी। पुलिस उस रूट पर चलने वाले सभी हरे रंग वाले ऑटो की जांच कर रही है। पुलिस मोबाइल का डंप डाटा भी खंगाल रही है। पुलिस को उम्मीद है कि वो जल्द ही आरोपियों तक पहुंच जाएगी।

पुलिस लड़की के बयान वेरीफाई कर रही

chandigarh police announced reward of 50 thousand on clue of gangrape accused
rape
वहीं पुलिस लड़की के बयानों की भी वैरिफिकेशन कर रही है। उस समय आसपास रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले लोगों को भी थाने में बुला कर पूछताछ की जा रही है। पुलिस कह रही है कि जिस समय की घटना है उस समय एरिया में काफी चहल-पहल होती है। कैसे किसी को घटना का पता नहीं चला।

जानकारी के मुताबिक सोमवार रात करीब 7.30 बजे सेक्टर-34 से पीड़ित युवती ने हल्लोमाजरा के लिए ऑटो पकड़ा था। ऑटो में पहले से एक लड़का था। ऑटो जब इंडस्ट्रियल एरिया फेज एक के पास पहुंचा तो दोनों लड़के युवती को चाकू दिखाकर जंगल में ले गए। वहां दोनों ने उसके  साथ दुष्कर्म किया।

इसके बाद ऑटो वाला तो चला गया, लेकिन दूसरा आरोपी उसके साथ कुछ दूर तक पैदल आया और धमकाया कि पुलिस को शिकायत दी तो जान से मार देंगे। जिसके बाद लड़की ने उस रात पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी।

अगले दिन दोपहर को इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 के पुलिस थाने में जा कर दोनों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने धारा 164 के तहत युवती के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज करवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed