{"_id":"5f75d0fd577ff03146730a30","slug":"chandigarh-news-in-hindi-two-worker-died-due-to-electric-current-in-chandigarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: चंडीगढ़ में पानी की टंकी साफ कर रहे चाचा-भतीजे की करंट से मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दर्दनाक: चंडीगढ़ में पानी की टंकी साफ कर रहे चाचा-भतीजे की करंट से मौत
Thu, 01 Oct 2020 06:22 PM IST
ajay kumar
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
अमित गुप्ता, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 01 Oct 2020 06:22 PM IST
सार
- सराफा व्यापारी ने दोनों श्रमिकों को टैंक से मिट्टी साफ करने बुलाया था
- टैंक में लगी मोटर में अचानक आए करंट के कारण गई दोनों की जान
- पुलिस ने कोठी मालिक को गिरफ्तार कर जमानत पर छोड़ा
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सेक्टर-27/डी स्थित सराफा व्यापारी की कोठी में पानी के टैंक की सफाई करते चाचा-भतीजा की करंट लगने से मौत हो गई। सेक्टर-26 थाना पुलिस ने कोठी मालिक राम अवतार के खिलाफ 304/ए (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। हालांकि बाद में जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन
सेक्टर-27/डी निवासी सराफा व्यापारी राम अवतार ने पानी के टैंक में जमी मिट्टी साफ करने के लिए गुरुवार सुबह प्लंबर जितेंद्र को बुलाया था। जितेंद्र अपने भतीजे वीरू को भी ले साथ ले आया और दोनों टैंक में सफाई करने लगे। दोपहर राम अवतार ने दोनों को टैंक में बेसुध देखा तो पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर 26 थाना प्रभारी नरेंद्र पटियाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दोनों श्रमिकों को टैंक से निकालकर जीएमएसएच-16 पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
टैंक में लगी मोटर में आया करंट
प्राथमिक जांच में सामने आया कि सफाई के दौरान टैंक में मिट्टी के साथ थोड़ा पानी रह गया था। चाचा-भतीजे ने दो टैंक तो साफ कर लिए थे, तीसरे टैंक के अंदर घुसे तो अंदर लगी मोटर में अचानक करंट आ गया, जिसकी चपेट में आकर दोनों ने दम तोड़ दिया। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो सका कि किसकी लापरवाही से मोटर में करंट आया था। पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां कोरोना सैंपल के बाद पोस्टमार्टम करवाकर इसे परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
विज्ञापन