फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh murder inside story

मायके जाने की ऐसी सजा, दिल कांप जाए

Fri, 25 Jul 2014 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Jul 2014 10:47 PM IST
विज्ञापन
chandigarh murder inside story

सेक्टर 16 हास्पिटल में पत्नी डिंपल की गोली मारकर हत्या करने वाले कांस्टेबल आनंद को अपने किए पर पछतावा नहीं है। अस्पताल में एडमिट आनंद से जब पूछा गया कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया तो उसने बताया कि डिंपल अक्सर मायके चली जाती थी।

विज्ञापन


बिना बताए काफी दिन तक वहां रहती थी। उसे मना किया जाता था, लेकिन फिर भी वह बात नहीं मानती थी। बार-बार डिंपल के चले जाने से बच्चे परेशान हो जाते थे। बच्चों का परेशान होना मुझसे देखा नहीं जाता था।

विज्ञापन

‘बॉक्सर से शादी हुई है, यह तो होगा ही’

chandigarh murder inside story

डिंपल के चेहरे पर अक्सर चोट के निशान होते थे। दूर से ही पता चल जाता था कि  उसे किसी ने बेरहमी से पीटा है। जब भी उसे कोई चोट के निशान के बारे में पूछता तो वह हंसकर टाल देती थी।

डिंपल की भाभी शीला ने बताया कि जब वह उससे मिलने जाती थीं तो उसके चेहरे पर चोट के निशान होते थे। पूछने पर वह कहती थी कि बॉक्सर से शादी हुई है, ये तो होगा ही। अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि पिछले तीन साल से तो उसके पति आनंद ने सारी हदें पार कर दी थीं। वह डिंपल को ज्यादा परेशान करने लगा था। डिंपल की तनख्वाह भी वह अपने पास रख लेता था। एटीएम तक  नहीं देता था। कुछ दिन पहले बच्चों का बर्थ-डे था। बच्चों के लिए कपड़े भी खुद ही डिंपल ने खरीदे थे।

मरीजों को हुई परेशानी

chandigarh murder inside story

सेक्टर 16 में फायरिंग के बाद पुलिस और हास्पिटल की सिक्योरिटी ने इमरजेंसी के गेट बंद कर दिए थे। इससे करीब एक घंटे तक मरीजों व उनके परिजनों को थोड़ी परेशानी हुई।

हालांकि पुलिस व हास्पिटल स्टाफ ने सिक्योरिटी को देखते हुए उसे बंद किया था। इमरजेंसी मरीजों के लिए एंट्री खुली हुई थी। करीब एक बजे गेट इमरजेंसी का गेट भी खोल दिया गया।

विज्ञापन

परिजनों में पुलिस के खिलाफ रोष

chandigarh murder inside story

डिंपल की मां कैलाशो भी इसी अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। डिंपल की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल में हंगामा भी किया। वे मांग कर रहे थे कि उन पुलिस कर्मचारियों पर भी कार्रवाई हो, जिन्होंने शिकायत देने के बाद भी रिवाल्वर वापस लेने में लापरवाही बरती। इसी वजह से उनकी बेटी की हत्या हुई।

प्रत्यक्षदर्शी ने जो देखा

chandigarh murder inside story

प्रत्यक्षदर्शी सतनाम सिंह ने बताया कि आनंद और डिंपल पहले अस्पताल की कैंटीन के पास खड़े थे। दोनों बहस करते हुए न्यू ओपीडी के बाहर पहुंच गए। वहां पति ने पत्नी पर गोलियां दागीं। दो गोलियां उसने खुद पर भी चलाईं और उसके बाद भागने लगा तो मौके पर तैनात एक कांस्टेबल ने उसे रोक लिया।

समझौता करवाकर वापस भेज देते थे
परिजनों के अनुसार वूमेन सेल और रिश्तेदारों की पंचायत में कई बार डिपंल और आनंद का मामला पहुंचा था, लेकिन हर बार समझौता करवाकर उन्हें वापस भेज दिया जाता। परिजनों का कहना है कि डिपंल उसके साथ जाने के लिए तैयार नहीं थी लेकिन पति हर बार  बच्चों और घर बसाने का हवाला देकर ले जाता था।

शादी के बाद से प्रताड़ना

chandigarh murder inside story

डिपंल की बहन सुष्मा ने बताया कि वर्ष 2004 में दोनों की शादी हुई थी। डिंपल को ही सेक्टर-24 में सरकारी मकाल अलाट है। इसी में दोनों पति-पत्नी रहते हैं। उनके दो जुड़वां बच्चे 8 साल का बेटा कशिश और बेटी काव्या है। सुष्मा के अनुसार आनंद अकसर डिंपल से मारपीट करता था। आनंद बॉक्सर है और स्पोर्ट्स कोटे से ही उसकी भर्ती चंडीगढ़ पुलिस में हुई थी।

दो माह पहले आ गई थी मायके

डिंपल की मां का घर भी सेक्टर-24 में पास ही है। सुष्मा के अनुसार दो महीने पहले आनंद की प्रताड़ना से तंग आकर डिंपल मायके आ गई थी। डिंपल ने दहेज प्रताड़ना और तलाक का मामला भी कोर्ट में डाल रखा था। डिंपल के पिता मामचंद भी पीजीआई से सेवानिवृत्त हैं। मामचंद ने बताया कि डिंपल अपने दोनों बच्चों को साथ ले आई थी मगर कुछ दिन पहले आनंद बेटे को अपने साथ ले गया था। वह डिंपल को इतना मारता था कि कई दिन तक उसके चेहर पर निशान रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed