फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   chandigarh man dead in bike accident, hit by car

सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, दूसरा गंभीर घायल

Sun, 31 Jan 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 31 Jan 2016 09:18 PM IST
विज्ञापन
chandigarh man dead in bike accident, hit by car

चंडीगढ़ में रविवार शाम को कार चालक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका ममेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज जीएमसीएच-32 अस्पताल में चल रहा है। जिसके बाद परिजनों ने सेक्टर 47-49 की सड़क पर घंटो प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


लोगों ने सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन का भी घेराव किया। पुलिस ने आरोपी कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान अश्वनी (28) निवासी सेक्टर 49 का रहने वाला था। जबकि पीछे उसके मामा का लड़का बंटी बैठा था। परिजनों का कहना है कि दोनो पल्सर मोटरसाइकिल अपने घर से सेक्टर 46 के लिए किसी काम से निकले थे।
विज्ञापन


तभी जैसे ही सेक्टर 46-47 लाइट प्वाइंट के पास पहुंचे तेज रफ्तार वर्ना गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी।  पुलिस ने दोनों घायलों को सेक्टर 32 अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने अश्वनी को मृत घोषित कर दिया और बंटी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों भाइयों की मौत सड़क हादसे में हुई

मां बाप के लिए इससे बड़ा सदमा क्या होगा कि उनके दोनों बेटों का मौत उनके जीते जी उनकी आंखों के सामने हुई हो। पिता नरिंदर  प्राइवेट कुकिंग का काम करते है । परिजनों ने बताया कि घर के दोनों चिराग सड़क हादसे में बुझ गए।  करीब दो साल पहले नरिंदर के बड़े बेटे अविनाश की भी मौत भी  एक सड़क हादसे में ही हुई थी। अब छोटे बेटे को भी सड़क हादसे में खो दिया।

बड़े भाई की मौत के बाद भाभी से हुई थी शादी
अश्विनी केबड़े भाई की मौत के बाद परिजनों ने अश्वनी की शादी उसकी भाभी सोनिया से ही करवा दी थी। उस समय उसकेबड़े भाई केदो बच्चे एक लड़का और लड़की थी। जिसके बाद अश्वनी के  पिछले साल एक लड़की ने जन्म लिया था।

गिरफ्तारी को लेकर परिजनों ने सड़क पर लगाया जाम
परिजनों ने आरोप लगाया कि कार चालक पुलिस मुलाजिम है। परिजनों ने आरोप लगाया कि कार पर पुलिस के स्टीकर लगे हुए है जिससे लगता है कार चालक पुलिस कर्मचारी है। एक्सीडेंट करने के घंटों बाद तक उसको जब पुलिस ने गिरफ्तार नही किया तो नाराज परिजनों ने सेक्टर 47-49 की रोड पर जाम लगा दिया। नाराज परिजनों ने कई घंटो तक लोगों ने सड़क पर प्रदर्शन किया।


मौके पर एरिया एसएचओ और अन्य अफसरों ने कार चालक को गिरफ्तार करने की सूचना दी तब जाकर लोगों ने धरना खत्म किया। सेक्टर 49 पुलिस स्टेशन के एक्टिंग एसएचओ सरिता रॉय ने बताया कि मामले में आरोपी कार चालक मंदीप सिंह (22) को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के पंजाब यूनिवर्सिटी में रहता है। उसके पिता पीयू में कार्यरत है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बेरोजगार है। पुलिस का कहना है कि कार पुलिस विभाग का कोई स्टीकर नही लगा हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed