{"_id":"586a56a74f1c1b01521586f0","slug":"chandigarh-cbi-team-arrested-head-constable-while-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते रंग हाथों गिरफ्तार, घर से मिले कई दस्तावेज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हेड कांस्टेबल रिश्वत लेते रंग हाथों गिरफ्तार, घर से मिले कई दस्तावेज
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 02 Jan 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
घूस लेते हुए गिरफ्तार
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीआई ने हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान उसके घर से भी कई दस्तावेज और बैंक खाते मिले। 5 हजार रुपये रिश्वत लेते सेंट्रल ब्यूरो आफ इंवेस्टिगेशन (सीबीआई) के हत्थे चढ़े सेक्टर-31 थाने के हेड कांस्टेबल राज कुमार को जांच एजेंसी ने सोमवार को जिला अदालत में पेश किया। सीबीआई ने अदालत से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की अपील की।
इसे सीजेएम कोर्ट ने मंजूर करते हुए आरोपी हेड कांस्टेबल को न्यायिक हिरासत में बुड़ैल जेल भेज दिया। सीबीआई ने राज कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम की धारा के तहत केस दर्ज किया है। वहीं जांच एजेंसी को राज कुमार के घर की तलाशी लेने पर कुछ दस्तावेज और कई बैंक खाते मिले हैं। सीबीआई इनकी जांच करवा रही है।
सीबीआई के अनुसार रविवार शाम सेक्टर-31 पुलिस थाने के बाहर से हेड कांस्टेबल राज कुमार को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया था। उसे राम दरबार निवासी अनिल और अविनाश की शिकायत के बाद उसकी पुष्टि होने पर गिरफ्तार किया गया। मामले के अनुसार पिछले हफ्ते विकास और अखिलेश के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान अविनाश बीच-बचाव करने लगा।
विज्ञापन
मौके पर हेड कांस्टेबल राज कुमार पहुंचा और चारों को थाने ले गया। इस पर अनिल और अविनाश ने उसे बताया कि वह तो सिर्फ बीच-बचाव कर रहा था, लेकिन हेड कांस्टेबल ने चारों पर केस दर्ज करने की बात कही। राज कुमार ने चारों पर केस न दर्ज करने की एवज में उनसे 20 हजार रुपये की मांग की थी। उसने शनिवार को थाने बुलाकर दोबारा पैसों की डिमांड की। इस पर दोनों से रिश्वत की पहली किस्त पांच हजार रुपये देने को कहा था।
आरोपी ने दोनों को रविवार शाम को पैसों के साथ थाने के बाहर बुलाया था। थाने से निकलने के बाद शनिवार को अनिल व अविनाश ने सीबीआई कार्यालय जाकर हेड कांस्टेबल द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत दे दी। शिकायत मिलने पर सीबीआई ने पुष्टि होने पर थाने के बाहर ट्रैप लगाकर आरोपी हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया था।