{"_id":"67ecbd4c249689d67f08faee","slug":"chandigarh-biggest-cyber-fraud-retired-colonel-couple-remained-under-house-arrest-for-12-days-2025-04-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हम ईडी से बोल रहे हैं: पूर्व कर्नल को 12 दिन किया हाउस अरेस्ट, ठगे करोड़ों; चंडीगढ़ की सबसे बड़ी साइबर ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हम ईडी से बोल रहे हैं: पूर्व कर्नल को 12 दिन किया हाउस अरेस्ट, ठगे करोड़ों; चंडीगढ़ की सबसे बड़ी साइबर ठगी
Wed, 02 Apr 2025 10:02 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 02 Apr 2025 10:02 AM IST
सार
चंडीगढ़ के सेक्टर 2ए में रहने वाले पूर्व कर्नल और उनकी पत्नी को आरोपियों ने 12 दिन तक घर के एक कमरे में हाउस अरेस्ट करके रखा। परिवार की हत्या की धमकी देकर आरोपियों ने दंपती से 3.40 करोड़ रुपये ठगे।
विज्ञापन
पुलिस को भेजी गई ऑनलाइन शिकायत दिखाते पीड़ित बुजुर्ग दंपति
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंडीगढ़ के सबसे पॉश सेक्टर-2ए निवासी रिटायर्ड कर्नल व उनकी पत्नी को 12 दिन तक हाउस अरेस्ट करके 3.40 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। यह शहर में अभी तक हुई सबसे बड़ी ठगी है जिसमें पीड़ित कर्नल ने रक्षामंत्री को शिकायत भेजी है।
यह भी पढ़ें: Chandigarh DGP Transfer: एक साल में ही सुरेंद्र यादव का तबादला, IG राजकुमार को साैंपा कार्यभार
वहीं साइबर थाना पुलिस ने मंगलवार रात को इस मामले में धोखाधड़ी की विभिन्न धाराओं के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। ठगों ने मुंबई से ईडी अधिकारी बनकर फोन किया और लगातार 12 दिनों तक वीडियो कॉल तक नहीं काटी। परिवार को मरवा देने की धमकी से डरे बुजुर्ग कर्नल दंपति ने हाउस अरेस्ट के बारे में किसी को नहीं बताया और बाद में 29 मार्च को जब वीडियो कॉल कट गई तो ठगों का मोबाइल ही बंद हो गया। इसके बाद शिकायत देकर केस दर्ज करवाया गया है।

18 मार्च को आई थी काॅल
शिकायतकर्ता रिटायर कर्नल दिलीप सिंह बाजवा ने बताया कि उन्होंने कई सालों तक सेना में रहते हुए देश सेवा की। वह सेक्टर-2ए में अपनी पत्नी व अन्य परिजनों के साथ रहते है। बीती 18 मार्च को उनके व्हाट्सअप नंबर पर अज्ञात से फोन आया और बातचीत करने वाले ने खुद को मुंबई से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का बड़ा अधिकारी बताया। कॉल करने वाले ने कहा कि आपका केनरा बैंक का खाता मुंबई के एक खाते से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रयोग हुआ है।फोन करने वाले फर्जी ईडी अधिकारी ने कहा कि जेट एयरवेज के मालिक नरेश गोयल ने उन्हें इस मामले में फंसाया है। ठग ने कहा कि उन्होंने अपना खाता 5 लाख रुपये में बेचा था और 2 करोड़ रुपये की लॉन्ड्रिंग के लिए 20 लाख रुपये बतौर कमीशन भी ली है। कर्नल ने ठग को कहा कि उसका इस फर्जीवाड़े से कोई लेना देना नहीं है और न ही उनका केनरा बैंक में कोई खाता है जिसमें उनके पास कोई 20 लाख रुपये की कमीशन आई हो। लेकिन ठगों ने कर्नल को अपने जाल में फंसाने के लिए वीडियो कॉल कर उन्हें उनके नाम का फर्जी एटीएम कार्ड दिखाया।