फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Central Bureau of Investigation Raids in Chandigarh

चंडीगढ़ : थाना प्रभारी के नाम पर ले रहा था रिश्वत, एएसआई को सीबीआई ने धर दबोचा

Mon, 15 Feb 2021 07:12 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Mon, 15 Feb 2021 07:12 PM IST
विज्ञापन
Central Bureau of Investigation Raids in Chandigarh
सीबीआई - फोटो : ANI

चंडीगढ़ के सेक्टर-34 थाने में तैनात एएसआई हरभजन सिंह को 10 हजार की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने सोमवार को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। वह एयरफोर्स कर्मी के खिलाफ एफआईआर दर्ज न करने के एवज में रिश्वत ले रहा था। रिश्वत की यह दूसरी किस्त थी। इससे पहले वह तीन हजार रुपये की पहली किस्त ले चुका था। 

विज्ञापन


दरअसल, एयरफोर्स कर्मी ने एक निजी एजेंसी से मई 2018 में बेटे की शादी के लिए 3.20 लाख रुपये का लोन लिया था लेकिन उसकी कुछ किस्तें वह चुका नहीं सका। एजेंसी के अधिकारियों ने इसकी सूचना हरभजन सिंह को दी। उसके बाद हरभजन ने एयरफोर्स कर्मी धर्मपाल को फोन कर कहा कि उसके खिलाफ ऋण एजेंसी ने शिकायत दी है।
विज्ञापन


मामला दर्ज करना पड़ेगा। इसी दौरान मामला दर्ज न करने के एवज में उसने 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी और कहा कि थाना प्रभारी को 20 हजार रुपये देने हैं जबकि 50 हजार रुपये लोन देने वाली एजेंसी को।

विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मपाल इसके लिए राजी हो गया। उसने पहली बार में तीन हजार रुपये दे दिए। उसके बाद दस हजार रुपये देने की बात तय हुई। इसी बीच धर्मपाल ने सीबीआई को सूचना दे दी। सीबीआई के कहने पर धर्मपाल ने हरभजन सिंह को सेक्टर-32 स्थित निर्माण सिनेमा के पास बुलाया। धर्मपाल के रुपये देते ही सीबीआई ने हरभजन को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई को इस मामले में थाना प्रभारी और एक सिपाही की भूमिका संदिग्ध लग रही है। आरोपी के रिमांड के बाद सीबीआई थाना प्रभारी को भी पूछताछ के लिए बुला सकती है।

यह दी थी शिकायत
13 फरवरी को मोहाली के लालडू निवासी शिकायतकर्ता धर्मपाल ने सीबीआई को बताया था कि वह 3बीआरडी में रहते हैं और एयरफोर्स में सेक्शन सीपी के पद पर कार्यरत हैं। मई 2018 में बेटे की शादी के लिए सेक्टर-32 स्थित एक निजी लोन एजेंसी से पांच प्रतिशत ब्याज पर 3.20 लाख रुपये का लोन लिया था। 

प्रति माह 16 हजार रुपये किस्त देनी थी। अक्तूबर 2020 तक वह 4.64 लाख रुपये दे चुके थे। नवंबर 2020 में हरभजन सिंह ने फोन कर कहा कि उनके खिलाफ शिकायत आई कि वह लोन के किस्तें नहीं दे रहे। बातचीत के बाद हरभजन उनसे मिला और लोन एजेंसी के दफ्तर ले गया, जहां तय हुआ कि 30 अप्रैल 2021 तक वह पांच लाख रुपये चुका देगा। 

चार फरवरी को दोबारा एएसआई ने फोन कर कहा कि एजेंसी दबाव बना रही है। मामला दर्ज करना होगा। धर्मपाल गिड़गिड़ाया तो हरभजन बोला 20 हजार रुपये थाना प्रभारी और 50 हजार रुपये एजेंसी को दे दो तो मामला रफा-दफा हो जाएगा।

इसके बाद हरभजन ने पहले तीन हजार रुपये ले लिया और सोमवार को 10 हजार रुपये लेने सेक्टर-32 स्थित निर्माण सिनेमा के पास पहुंचा तो सीबीआई ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया और उसे सेक्टर-32 के संपर्क सेंटर में ले गई। जहां उससे घंटों पूछताछ की गई।

कब-कब रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी 

  • 2019 को सीबीआई ने सेक्टर-31 थाने में तैनात एसआई राजबीर को रिश्वत के आरोप में पकड़ा
  • 2019 में इंडस्ट्रियल थाने में तैनात एसआई सेवा सिंह को पांच हजार रुपये रिश्वत सहित काबू किया
  • 2017 में सेक्टर-31 थाने में तैनात रहे एसआई मोहन लाल को सीबीआई ने आठ लाख रुपये रिश्वत मांगने और दो लाख रुपये लेते रंगे हाथ दबोचा
  • 2020 को मलोया में रिश्वत के मामले में दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार
  • 2020 मनीमाजरा थाना प्रभारी जसविंदर कौर आठ लाख रिश्वत में गिरफ्तार 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed