{"_id":"5e72266b8ebc3e75e205f1e3","slug":"cement-loaded-truck-looted-in-firozpur-by-four-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की वर्दी में आए लुटेरे बोले- तू एक्सीडेंट करके आया है फिर सीमेंट से भरा ट्रक लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
पुलिस की वर्दी में आए लुटेरे बोले- तू एक्सीडेंट करके आया है फिर सीमेंट से भरा ट्रक लूटा
Thu, 19 Mar 2020 01:02 AM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर ( पंजाब)
Published by: ajay kumar
Updated Thu, 19 Mar 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मक्खू के अंतर्गत गांव तलवंडी नेपालां स्थित बंगाली पुल के पास मंगलवार की देर शाम पुलिस की वर्दी में चार लुटेरे 400 बोरी सीमेंट लदा ट्रक लूटकर फरार हो गए। ट्रक चालक से मोबाइल फोन छीनकर उसे सुनसान जगह पर उतार दिया। लुटेरों ने ट्रक के आगे कार लगाकर उसे रोका और कहा कि तू एक्सीडेंट करके आया है, थाना चल और ट्रक की चाबी खुद ले ली। थाना मक्खू पुलिस ने बुधवार को पीड़ित ट्रक चालक के बयान पर चार लुटेरों के खिलाफ मामला दर्जकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस को दी गई शिकायत में चालक राजू सिंह निवासी जवाहर नगर बैक साइड टाटा एजेंसी बठिंडा रोड रामपुरा फूल जिला बठिंडा ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि गुरजंट सिंह वासी बुर्ज ढिलवां के ट्रक पर पिछले पंद्रह साल से ड्राइविंग कर रहा है। सोलह मार्च को ट्रक पर सीमेंट की 400 बोरी लाद कर दीनानगर गुरदासपुर जा रहा था।
विज्ञापन
मंगलवार को देर शाम मक्खू के गांव तलवंडी नेपालां के बंगाली पुल के पास पहुंचा सफेद रंग की कार उसके ट्रक के आगे आकर रुकी। कार में चार लोग सवार थे। इनमें से दो लोग कार से बाहर निकले। एक व्यक्ति ने पंजाब पुलिस की वर्दी पहनी थी। उक्त दोनों लोग ट्रक के पास आए और कहने लगे कि तू पीछे एक्सीडेंट करके आया है, उनके साथ थाना चल।
विज्ञापन
इतनी बात कहते हुए लुटेरों ने उससे ट्रक की चाबी छीन ली और उसे कार में बैठा लिया। दो अन्य लुटेरों ने ट्रक स्टार्ट किया और हरिके पत्तन की तरफ लेकर चले गए। दो अन्य लुटेरे राजू को कार में बैठाकर जीरा साइड ले गए। कुछ दूर जाकर लुटेरों ने उसका मोबाइल फोन छीना और मारपीट कर उसे सुनसान जगह पर उतार दिया और कार लेकर फरार हो गए।
किसी तरह वह मक्खू पहुंचा और पुलिस को आपबीती कहानी सुनाई। एएसआई लाल सिंह के मुताबिक पीड़ित चालक के बयान पर लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लुटेरों के भागने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहा है। सुराग लगाकर जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।