{"_id":"5b2d3e0a4f1c1b6c4d8b81c7","slug":"ccused-attacking-on-mla-sandoa-sent-to-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":" 'आप' विधायक संदोआ पर हमला करने वाले आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
'आप' विधायक संदोआ पर हमला करने वाले आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,रोपड़
Updated Sat, 23 Jun 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
अमरजीत सिंह संदोआ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी के विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर माइनिंग माफिया द्वारा किए हमले के मामले में दूसरे दिन भी जिले में सियासत गरमाई रही। वहीं पुलिस ने मामले में गिरफ्तार तीनों आरोपियों को श्री आनंदपुर साहिब की अदालत में पेश किया। अदालत ने इन्हें चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
वहीं नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खैरा समेत आम आदमी पार्टी की स्थानीय नेताओं ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रोष व्यक्त करते हुए पुतला फूंका। मामले में पुलिस विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर हमला करने वाले जसविंदर सिंह गोल्डी, मनजीत सिंह तथा अमरजीत सिंह वासी बेइहारा को भारी सुरक्षा के साथ श्री आनंदपुर साहिब में सिविल जज गुरप्रीत कौर की अदालत में पेश किया।
अदालत ने आरोपियों को चार दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया। इसके अलावा माइनिंग विभाग के जीएम टीएस सेखों और प्रशासन ने माइनिंग एरिया का दौरा भी किया। जानकारी के अनुसार माइनिंग विभाग ने रिपोर्ट एसडीएम श्री आनंदपुर साहिब को सौंप दी है। एसडीएम आनंदपुर साहिब राकेश गर्ग ने इस एरिया को लीगल बताया। उन्होंने बताया कि उन्होंने माल विभाग से इसकी रिपोर्ट ली है। सूत्रों के अनुसार रिपोर्ट में इस खंड में हुई माइनिंग को पुरानी बताया है। जबकि आईजी एस के सिंह ने हमले में शामिल तीन आरोपियों से पूछताछ की। इस दौरान उन्होंने घटनास्थल का दौरा भी किया।
विज्ञापन
खैरा के साथ वर्करों ने किया प्रदर्शन
विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर हमले के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी ने प्रर्दशन किया गया। इस दौरान पार्टी वालंटियरों ने सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला भी फूंका। इस मौके पर नेता विपक्ष सुखपाल सिंह खैरा के अलावा पार्टी नेता बलबीर सिंह, जैतों से विधायक जगदेव सिंह, विधायक कुलवंत सिंह महल कलां, विधायक बुधराम भी पहुंचे। सुखपाल सिंह खैरा ने कहा कि पंजाब में आज से 10-15 साल पहले माफिया शब्द का नामोनिशान नहीं था।
माफिया गिरोह पिछली बादल सरकार की देन है। खैरा ने कहा कि बादलों ने पंजाब को लूटा है तथा रेत माफिया, लैंड माफिया, केबल माफिया, ट्रांसपोर्ट माफिया, सैंड माफिया पिछली सरकार ने पैदा किए। काम वैसे ही चल रहे हैं जैसे पिछली सरकार में चल रहे थे। खैरा ने कहा कि कपूरथला तथा नवांशहर में कैप्टन द्वारा अवैध खनन को हेलीकाप्टर में बैठकर देखने और ट्वीट करने के बाद भी कुछ नहीं हुआ। क्योंकि उन्होंने पता चल गया था कि यह खड्डें कांग्रेसी नेताओं के हिस्से वाले हैं।
मंत्री चनरजीत सिंह चन्नी ने हमले की निंदा की
विधायक अमरजीत सिंह संदोआ पर माइनिंग माफिया द्वारा किए हमले की निंदा करते हुए कैबिनेट मंत्री चनरजीत सिंह चन्नी ने कहा कि विधायक सभी का सांझा नुमाइंदा होता है। विधायक सरकार का अहम अंग होता है। कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी आईटीआई रोपड़ का दौरा करने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि मुख्यमंत्री ने घटना को गंभीरता से लिया है। मामले में सख्त कार्रवाई की जा रही है। विधायक अमरजीत सिंह संदोहा सम्मानीय हैं।
किसी को भी कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। विधायक किसी भी पार्टी का हो वह लोगों का नुमाइंदा है। उसका मान होना चाहिए। इस घटना में कोई राजनिती नहीं है। जिन लोगों ने कानून की उल्लंघ्ना की है उन्हें सजा मिलनी चाहिए। सुखपाल सिंह खैरा द्वारा की गई बयानबाजी पर चन्नी ने कहा कि हर बात में राजनीति नहीं करनी चाहिए। खैरा को और राजनीति बातें करने की बजाय अपनी पार्टी के विधायक के साथ खड़ा होना चाहिए।