{"_id":"28dc5eaa5f6019be41697523c3af2729","slug":"case-registred-against-bank-deputy-manager","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर की धोखाधड़ी
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 23 Dec 2013 09:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विदेश में काम दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक के डिप्टी मैनेजर एवं पंचकूला निवासी बलबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने कानूनी राय लेने के बाद रविवार को यूपी के रामपुर निवासी मंदीप सिंह की शिकायत पर धोखाधड़ी और इंमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
शिकायतकर्ता मंदीप सिंह ने बताया कि उसके बेटे को कनाडा जाना था। आरोप है कि बैंक के डिप्टी मैनेजर बलबीर सिंह ने कनेडियन वर्क वीजा दिलाने का दावा किया था।
इसके एवज में उसने शिकायतकर्ता से सात लाख रुपये ऐंठ लिए। आरोप है कि डिप्टी मैनेजर ने उनके बेटे को वर्क वीजा नहीं मिला। जब उन्होंने रुपये वापस वापस मांगे तो आरोपी टाल-मटोल करने लग गया।
विज्ञापन
सेक्टर-17 थाना प्रभारी दिलशेर चंदेल का कहना है कि कानूनी राय लेने के बाद डिप्टी मैनेजर बलबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायत के अनुसार रुपयोें का लेनदेन सेक्टर-17 में ही हुआ था। जल्द ही पुलिस आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाएगी।