फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case Registered in misdeed with minor girl in chandigarh

Chandigarh: किशोरी बोली-समोसे वाले अंकल ने किया गंदा काम, गर्भवती होने पर भाई ने खिला दी दवा, अब केस दर्ज

Fri, 23 Jun 2023 02:06 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 23 Jun 2023 02:06 PM IST
सार

आरोपी जनवरी 2023 के अंतिम दिनों में उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया जहां डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। डर की वजह से उसने आरोपी की करतूत अपनी मां को नहीं बताई, लेकिन घटना के करीब तीन महीने बाद पीड़िता को उल्टियां आने लगीं।

विज्ञापन
Case Registered in misdeed with minor girl in chandigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंडीगढ़ के सारंगपुर थाने में 15 वर्षीय किशोरी ने 50 साल के अधेड़ के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि समोसे वाले अंकल बहला-फुसलाकर अपने घर ले गए फिर गंदा काम किया। इसका पता तब चला, जब वह गर्भवती हो गई। 
विज्ञापन


बदनामी के डर से किशोरी के भाई ने गर्भ गिराने की दवाइयां खिला दीं। इससे गर्भपात हो गया। स्टेट लीगल सर्विस अथॉरिटी की काउंसिलिंग के बाद मामला गुरुवार शाम थाने पहुंचा। सारंगपुर थाना पुलिस ने किशोरी के बयान पर आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Chandigarh: व्यावसायिक इमारतों में ECBC कोड लागू करने की तैयारी, हितधारकों से मांगे सुझाव
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने पुलिस को बताया कि सारंगपुर थाना क्षेत्र में उसका परिवार रहता है। उसकी मां इलाके में गुटखा बेचती है। वह मां को खाना देने जाती थी। मां के आसपास ही आरोपी समोसे बेचता है। उसकी मां और समोसे बेचने वाला पवन आपस में बातचीत करते रहते थे। इसी वजह से वह भी आरोपी पवन को जानती थी। 


पीड़िता के बयानों के मुताबिक आरोपी जनवरी 2023 के अंतिम दिनों में उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया जहां डरा-धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। डर की वजह से उसने आरोपी की करतूत अपनी मां को नहीं बताई, लेकिन घटना के करीब तीन महीने बाद पीड़िता को उल्टियां आने लगीं। जब उसकी मां इलाज कराने के लिए डिस्पेंसरी ले गई तो डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड और अन्य जांच कराने की बात कहते हुए सेक्टर-24 स्थित इंदिरा होलीडे होम ले जाने के लिए कहा। 

डिस्पेंसरी के डॉक्टर के कहे अनुसार इंदिरा हॉलिडे फॉर्म ले जाने पर नाबालिग और उसकी मां को पता चला कि पीड़िता गर्भवती है। इसके बाद उसके भाई को पता चला। बदनामी के डर से भाई ने गर्भ गिराने वाली दवा दे दी। इससे गर्भपात हो गया। इस मामले के बारे में जानकारी मिलने पर स्टेट लीगल अथॉरिटी की ओर से गुरुवार देर शाम पीड़िता के बयान सारंगपुर थाने में दर्ज कराए गए। सारंगपुर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed