{"_id":"5b2bbd324f1c1bf76e8b9624","slug":"case-registered-against-21-people-in-the-case-of-brutally-beaten-young-man-in-muktsar","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने के मामले में 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटने के मामले में 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, मुक्तसर (पंजाब)
Updated Fri, 22 Jun 2018 09:43 AM IST
विज्ञापन
पेड़ से बांधकर युवक की पिटाई
- फोटो : demo photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के गांव थांदेवाला मे अनुसूचित जाति के मानसिक रूप से कमजोर युवक को पेड़ से बांधकर पीटने व करंट लगाने के मामले में पुलिस ने 21 लोगों पर मामला दर्ज कर लिया है। इनमें से छह नामजद हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। उधर, पीड़ित युवक ने अपने परिजनों के पास पहुंचते ही कई और अहम खुलासे किए हैं। इसके साथ ही संविधान बचाओ मंच ने भी एसएसपी से मिलकर आरोपियों पर एससीएसटी एक्ट लगाने के साथ ही युवक को हिरासत में रखने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग उठाई है।
पीड़ित युवक जगसीर सिंह का कहना है कि उसे नल से पानी पीते समय जनरल वर्ग के लोगों ने मोटरसाइकिल पर उठा लिया था। वह उसे एक सुनसान जगह ले गए और वहां कीकर के पेड़ से बांध दिया। इस दौरान उन्होंने वहां उसके कानों पर बुरी तरह से पिटाई की। लाठियां भी बरसाई। एक व्यक्ति ने उसे कई बार बिजली का करंट लगाया और चोरी का सामान कबूलने का दबाव भी डाला। उन्होंने उसके पांव तक बांध दिए ताकि वह किसी ओर हिल न पाए।
रात को करीब एक घंटा पिटाई करने के बाद वह उसे सुबह थाने में छोड़ दिया गया। वहां पर तीन दिन तक पुलिस ने भी बिना कोई मामला दर्ज किए उसे हिरासत में रखा और पीटा। थाना प्रभारी दविंदर कुमार ने बताया कि उनकी ओर से गोरा सिंह, पिंदर सिंह, बोहड़ सिंह, रीतू सिंह, पिंदी सिंह, इकबाल सिंह वासी थांदेवाला समेत कुल 21 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।