{"_id":"6a8c98b200c12d172b07f704","slug":"demand-for-action-against-private-hospital-over-allegations-of-selling-a-baby-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-182622-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: निजी अस्पताल पर बच्चे को बेचने के आरोप में कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: निजी अस्पताल पर बच्चे को बेचने के आरोप में कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
पुवायां। पुवायां के एक निजी अस्पताल संचालक पर महिला की नवजात पुत्री को बेचने का आरोप लगाते हुए हिंदू युवा संगठन ने जांच और कार्रवाई की मांग की है।
संगठन के कार्यकर्ता मंगलवार को सीएचसी में एकत्र हुए और अधीक्षक को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि एक महिला ने पुवायां के एक निजी अस्पताल में ऑपरेशन से बच्ची को जन्म दिया था, जिसे अस्पताल संचालक ने बेच दिया।
आरोप लगाया कि महिला के परिजनों को बता दिया गया कि महिला बीमार थी, इस कारण जांच के बाद गर्भाशय का ऑपरेशन किया गया है। महिला ने किसी कारण शिकायत नहीं की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. नरेंद्र पाल ने बताया कि ज्ञापन को सीएमओ डॉ. विवेक मिश्रा को भेजा जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश मिश्र ने कहा कि एक सप्ताह के अंदर जांच और कार्रवाई नहीं की गई, तो हिंदू युवा संगठन सीएमओ कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करेगा। इस दौरान आनंद पांडे, सौरभ पटेल, भारत राठौर, सुरजीत कठेरिया, हरिश्याम मिश्रा आदि मौजूद रहे। संवाद