{"_id":"6a8c990b08f37f9209005bcd","slug":"childs-death-grandmother-creates-a-scene-at-the-cremation-ground-ambala-news-c-36-1-sknl1017-168364-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: बच्चे की मौत, श्मशान घाट पर दादी का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: बच्चे की मौत, श्मशान घाट पर दादी का हंगामा
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नया गांव में रविवार की रात 9 साल के बच्चे जसविंद्र की संदिग्ध मौत के बाद सोमवार को श्मशान घाट पर जमकर हंगामा हुआ।
अंतिम संस्कार की तैयारियों के बीच पहुंची दादी ने बहू और उसके मायके वालों पर पोते को कुछ खिलाने के आरोप लगाए। विरोध करते हुए पोस्टमार्टम करवाने की मांग उठाई। काफी देर चले हंगामे के बाद पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बनने के बाद बच्चे का अंतिम संस्कार हुआ।
मृतक जसविंद्र के मामा संदीप ने बताया कि उसकी बहन व भांजा जसविंद्र 7 साल से उनके पास ही रह रहे थे। 15 अगस्त को भांजे को सांप ने डंस लिया था। तबीयत बिगड़ने के बाद उसे झाड़ा लगवाया था और वह ठीक हो गया था। रविवार रात अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी।