फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   ED reaches the residence of the Sarvottam Steel operator.

Muzaffarnagar News: सर्वोत्तम स्टील संचालक के आवास पर पहुंची ईडी

Tue, 25 Aug 2026 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
ED reaches the residence of the Sarvottam Steel operator.
मुजफ्फरनगर। लखनऊ से पहुंची प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने शहर के प्रेमपुरी पहुंचकर सर्वोत्तम स्टील के संचालक उद्यमी संजय जैन के आवास पर भी जांच शुरू की। तीन गाड़ियों में पहुंची टीम ने तड़के 5.15 बजे आवास का मुख्य द्वार खुलवाया। टीम में शामिल छह अधिकारियों ने संजय जैन के पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ शुरू की। इससे पहले ही मंदिर गई उद्यमी की पत्नी को भी टीम में शामिल अधिकारी वापस घर लेकर पहुंचे थे। संवाद
विज्ञापन

----
पूर्व चेयरमैन अनिल तायल के आवास पर जांच
मुजफ्फरनगर। ईडी की अलग-अलग टीमों ने नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन अनिल तायल के नई मंडी और द्वारिकापुरी स्थित आवास पहुंचकर जांच की। पूर्व चेयरमैन के द्वारिकापुरी स्थित आवास पर पहुंचकर टीम ने जांच की तो पता चला कि आवास किराए पर दिया गया है। इस दौरान टीम के अधिकारियों को उनके परिवार में से कोई सदस्य घर पर नहीं मिला। उसके बाद टीम उनके कृष्णा विहार स्थित आवास पर पहुंची लेकिन टीम को वहां भी कोई नहीं मिला। बाद में द्वारिकापुरी स्थित पर ही उद्यमी को बुलाकर दस्तावेज लिए गए जांच भी की। संवाद
विज्ञापन

----
ड्रीम सिटी में आकाश के घर भी किया सत्यापन

मुजफ्फरनगर। प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बालाजी रोलिंग के मालिक आकाश और शशांक के जानसठ रोड स्थित ड्रीम सिटी कॉलोनी के आवास पर दो गाड़ियों में पहुंचकर भी सत्यापन किया। यहां टीम सुबह 10 बजे पहुंची और इसके बाद जांच शुरू की। आवास के बाहर सुरक्षा का कड़ा पहरा रहा। टीम ने फैक्टरी संचालकों के बयान लिए और रिकॉर्ड देखकर सत्यापन किया। देर शाम तक टीम उद्यमी के आवास पर रही। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed