{"_id":"6a8c976de59104d46a040957","slug":"theft-story-concocted-to-misappropriate-18490-kg-of-silver-mathura-news-c-369-1-mt11009-151537-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: 18.490 किलो चांदी हड़पने को रची चोरी की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: 18.490 किलो चांदी हड़पने को रची चोरी की कहानी
विज्ञापन
मथुरा। पायल बनाने के लिए 18 किलो चांदी घर ले जाने के बाद चोरी की झूठी कहानी रचने के मामले में चांदी व्यापारी की शिकायत पर सदर थाने की पुलिस ने कारीगर, उसकी पत्नी, भाई और पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मसानी बाइपास लिंक रोड स्थित नरसी विलेज निवासी शैलेश अग्रवाल का होलीगेट पर चांदी का कारोबार है। वह चांदी की पायलों को बनाने और मरम्मत के लिए कारीगरों को माल देते हैं। 10 अगस्त को उन्होंने करीब 18 किलो चांदी की पायलों का काम सदर के अशोक विहार कॉलोनी निवासी कारीगर बैकुंठ सारस्वत को दिया था। माल दो सप्ताह में वापस करना था। आरोप है कि तय समय पर चांदी की पायल लौटाने की बजाय बैकुंठ ने चांदी हड़पने के उद्देश्य से चोरी की कहानी रच दी।
उसने 112 नंबर पर पुलिस को अपने यहां चोरी होने की सूचना दी। व्यापारी को इसकी जानकारी हुई तो वह मामले की जानकारी जुटाने के लिए थाने पहुंचे, लेकिन कुछ पता नहीं चला। अब व्यापारी की शिकायत पर पुलिस ने बैकुंठ व उनकी पत्नी मधु शर्मा, भाई मुरारीलाल सारस्वत और पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीओ सिटी आशना चौधरी ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है।