{"_id":"6a8c991def29b7661b0192db","slug":"house-lock-broken-jewelry-worth-lakhs-stolen-amethi-news-c-96-1-ame1002-174203-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: घर का ताला तोड़ उड़ाए लाखों के जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: घर का ताला तोड़ उड़ाए लाखों के जेवर
Tue, 25 Aug 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
मुंशीगंज के एचएएल कोरवा में चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। स्रोत: ग्रामीण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंशीगंज। एचएएल कोरवा निवासी कृष्ण कुमार यादव के घर रविवार रात चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर लाखों रुपये के जेवरात और करीब एक लाख रुपये पार कर दिए। वारदात के समय कृष्ण कुमार यादव बाहर थे और उनकी पत्नी ऊषा कुमारी बच्चों के साथ कुड़वा स्थित मायके में बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई थीं।
ऊषा कुमारी ने बताया कि देर होने के कारण वह रात में मायके में ही रुक गईं। सोमवार सुबह घर पहुंचीं तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी में रखी दो झुमकी, दो अंगूठी, एक चेन, दो मंगलसूत्र, एक नथ, कान का सुई-धागा, दो पायल और चार बिछिया गायब थे। इसके अलावा करीब एक लाख रुपये भी चोर ले गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने बताया कि ऊषा कुमारी की तहरीर पर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। चोरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।