फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against three including SHO In Bathinda Of Punjab

पुलिसवालों ने कर दी वर्दी दागदार, एनआरआई से दो किलो सोना लूटा, SHO समेत तीन पर केस

Sun, 29 Sep 2019 12:26 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बठिंडा (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 29 Sep 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Case filed against three including SHO In Bathinda Of Punjab
प्रतीकात्मक तस्वीर

थाना सदर पुलिस ने दो किलो सोना लूटने के आरोप में थाना मौड़ के एसएचओ खेमचंद पराशर, गनमैन हवलदार अवतार सिंह और अनूप ग्रोवर के खिलाफ केस दर्ज किया है। सीआईए टू स्टाफ के प्रभारी तरजिंदर सिंह ने इसकी पुष्टि की।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे दो किलो सोना और इनोवा को बरामद कर लिया है। घटना दो दिन पहले थाना सदर एरिया की है। वहीं एसएसपी नानक सिंह ने तुरंत प्रभाव से आरोपी एसएचओ खेमचंद पराशर और हवलदार अवतार सिंह को सस्पेंड कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस को दर्ज करवाई शिकायत में मोहम्मद रफीक निवासी गांव शेरानी जिला नागौर राजस्थान ने बताया कि गुरुवार को वह अमृतसर एयरपोर्ट पर दुबई से आए अपने दोस्तों लयाकत शेरानी, मोहम्मद यूनुस, मोहम्मद इमरान को लेकर अपने बोलेरो गाड़ी से राजस्थान जा रहा था। बठिंडा के गांव बहमण दीवाना के पास इनोवा सवार पुलिस वालों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

खेमचंद पराशर ने खुद को थाना प्रभारी बताते हुए यह कहकर उनकी गाड़ी की तलाशी लेनी शुरू कर दी कि उनकी गाड़ी में संदेहजनक सामान है। पीड़ित ने बताया कि इसी दौरान उनके पीछे एक आल्टो कार आ गई, जिसमें से हवलदार अवतार सिंह और अनूप ग्रोवर उतरकर उनके पास आए और उनको धमकाने लगे। पीड़ित ने बताया कि पुलिस उन्हें थाना मौड़ ले गई जहां चार घंटे के करीब बैठाकर रखा। 

उनका सामान एक प्रेस, एक खिलौना गाड़ी और एक इलेक्ट्रिकल एलीवेटर, जिस में दो किलो सोना छिपा कर रखा हुआ था, को हवलदार अवतार सिंह और अनूप ग्रोवर ने अपनी आल्टो कार में रख लिया। इसके बाद थाना मौड़ से उन्हें धमका कर भगा दिया गया। अगले दिन उसने एसएसपी बठिंडा के पास शिकायत दी। 

एसएसपी नानक सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर जांच की गई तो पाया गया कि थाना मौड़ के प्रभारी सब इंस्पेक्टर खेमचंद पराशर ने अपने गनमैन हवलदार अवतार सिंह और प्राइवेट व्यक्ति अनूप के साथ मिलकर थाना सदर एरिया में उक्त शिकायतकर्ता से दो किलो सोना बरामद किया लेकिन उस पर कोई कार्रवाई न कर सोने को अपने साथियों के साथ मिलकर हड़पने का प्रयास किया। 

तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर में विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर उनसे दो किलो सोना एवं इनोवा गाड़ी को बरामद कर लिया है। सीआईए स्टाफ 2 प्रभारी तरजिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ कर आल्टो कार को भी जल्द बरामद कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed