फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Case filed against three in Manish Malli suicide case in Amritsar

मनीष मल्ली आत्महत्या केस: चट्ठा राइस मिल के मालिक समेत तीन पर केस, डेढ़ करोड़ का भुगतान नहीं करने का आरोप

Sun, 16 Apr 2023 07:24 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Sun, 16 Apr 2023 07:24 PM IST
सार

परिवार के करीबी अरुण कुमार ने बताया कि मृतक मनीष उनका दोस्त था और उसके साथ दिल की हर बात साझा करता था। मनीष ने कुछ दिन पहले उसे बताया था कि आरोपी उसे धमका रहे हैं कि बड़े अफसरों और एक विधायक के साथ उनके नजदीकी संबंध हैं। इसलिए कंपनी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

विज्ञापन
Case filed against three in Manish Malli suicide case in Amritsar
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमृतसर के मनीष मल्ली आत्महत्या मामले में कैंटोनमेंट पुलिस ने चट्ठा राइस मिल मालिक जीएस चट्ठा समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने मृतक का रविवार को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिया। पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान व डीजीपी गौरव यादव से इंसाफ की गुहार लगाई। परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। 

विज्ञापन


उधर, सदर थाना प्रभारी हरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। एयरपोर्ट रोड स्थित जुझार सिंह एवेन्यू निवासी दीपिका मल्ली की शिकायत पर कैंटोनमेंट पुलिस ने जीएस चट्ठा, हरजिंदर सिंह उर्फ बोबी और गुरजिंदर सिंह उर्फ बबलू के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है। दीपिका ने पुलिस को बताया कि वह अपने पति मनीष मल्ली और दो बेटियों के साथ झुझार एवेन्यू में रहती है। उनका पति कुछ सालों से एक कंपनी का तेल बेचता था।
विज्ञापन


दीपिका मल्ली ने बताया कि तीनों आरोपियों ने मनीष के जरिये पतंजलि से करीब डेढ़ करोड़ का तेल खरीदा था और उसका भुगतान नहीं कर रहे थे। इसे लेकर उनका पति आरोपियों के पास कई बार चक्कर लगा चुका था। उन्होंने पुलिस को बताया कि आरोपियों के भुगतान नहीं करने पर उनका पति पिछले कुछ समय से काफी परेशान था। आरोपी उल्टा उनके पति को धमकी देते थे और शनिवार को भी मनीष तीनों आरोपियों के पास गया था। जहां चट्ठा ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके पति को जलील किया। उनके पति ने दुखी होकर जहरीला पदार्थ निगल कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक विधायक का खासमखास है चट्ठा
परिवार के करीबी अरुण कुमार ने बताया कि मृतक मनीष उनका दोस्त था और उसके साथ दिल की हर बात साझा करता था। मनीष ने कुछ दिन पहले उसे बताया था कि आरोपी उसे धमका रहे हैं कि बड़े अफसरों और एक विधायक के साथ उनके नजदीकी संबंध हैं। इसलिए कंपनी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed