फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   case against leader of 'AAP' Kumar vishwas

मोहाली में कुमार विश्वास के खिलाफ केस

Sun, 19 Jan 2014 03:00 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मोहाली
ब्यूरो/ अमर उजाला, मोहाली Updated Sun, 19 Jan 2014 03:00 PM IST
विज्ञापन
case against leader of 'AAP' Kumar vishwas

आम आदमी पार्टी (आप) के नेता डॉ. कुमार विश्वास के खिलाफ सेक्टर-68 निवासी गुरिंदरजीत सिंह ने लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की याचिका जुडिश्यल मजिस्ट्रेट की अदालत में दायर की है।

विज्ञापन


यह याचिका गुरिंदरजीत ने अपने वकील करनबीर सिंह के माध्यम से दायर की है। अदालत ने मामले की सुनवाई 23 जनवरी को निर्धारित की है। याचिका में डॉ. विश्वास के अलावा एसएसपी इंद्रमोहन सिंह एवं थाना फेज-8 के एसएचओ को भी पार्टी बनाया गया है।
विज्ञापन


अदालत में दायर मामले में याची ने कहा है कि एक दिन वह इंटरनेट पर यू-ट्यूब पर कुमार विश्वास का वीडियो देख रहे थे।

इसमें एक वीडियो में उन्होंने देखा कि कुमार विश्वास सार्वजनिक तौर पर हिंदू, सिख एवं मुस्लिम धर्म के बारे में बेहद आपत्तिजनक बातें कर रहे थे।

जिससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंच रही थी। तीन वीडियो देखकर उन्हें लगा कि वे इस तरह के मामलों में टिप्पणियां करने के आदी हैं।

उन्होंने वीडियो की सीडी बनाकर 13 जनवरी को एसएसपी मोहाली के दफ्तर में दी थी। साथ ही धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए आईटी एक्ट के तहत शिकायत दी।

एसएसपी ने शिकायत जांच के लिए एसपी सिटी-1 को भेजी थी, परंतु पांच दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया।

जबकि याची ने सारे सबूत पुलिस के सामने पेश किए गए थे। पुलिस द्वारा जरूरी कार्रवाई न करने पर निराश होकर उन्होंने अदालत का दरवाजा खटखटाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed