{"_id":"01f4a061b653190ab17ca2e711d7a27f","slug":"case-against-indian-cricketer-rahul-sharma-s-father-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेटर राहुल शर्मा के पिता पर गुंडागर्दी का केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
क्रिकेटर राहुल शर्मा के पिता पर गुंडागर्दी का केस
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
Updated Fri, 11 Sep 2015 02:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी राहुल शर्मा के पिता प्रदीप शर्मा पर गुंडागर्दी का मामला दर्ज किया गया है। प्रदीप शर्मा पर एक मार्बल कारोबारी पर हमला कर उसकी हड्डी तोड़ने का आरोप है।
विज्ञापन
जालंधर कमिश्नरेट पुलिस की डिवीजन नंबर एक ने राहुल शर्मा के पिता प्रदीप शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने उनको गिरफ्तार नहीं किया है। प्रदीप शर्मा बीते साल ही पंजाब पुलिस से बतौर सहायक सब इंस्पेक्टर रिटायर्ड हुए हैं।
विज्ञापन
मकसूदां के अमरदीप एवेन्यू के रहने वाले राकेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका मार्बल का कारोबार है। कुछ दिन पहले वह गाड़ी से मार्बल उतरवा रहे थे। इस दौरान प्रदीप शर्मा वहां आकर गाली गलौच करने लगे। वह रोकने गए तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
राकेश ने आरोप लगाया है कि प्रदीप शर्मा ने उन पर बेस बैट से हमला किया था। इलाज के दौरान पाया गया कि राकेश की हड्डी टूट गई है। इसकी रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने प्रदीप शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एसएचओ डिवीजन नंबर एक बलवीर सिंह का कहना है कि पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। राकेश की शिकायत पर प्रदीप शर्मा को थाने तलब किया गया था, लेकिन वह थाने में नहीं पहुंचे।