{"_id":"5bfe13debdec22419d12ba1e","slug":"car-robbery-on-gun-point-in-mohali-from-chandigarh-saloon-owner","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोहालीः चंडीगढ़ के सैलून मालिक से गन प्वाइंट पर लूटी कार, 5 लुटेरे और छिपा रखा था मुंह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मोहालीः चंडीगढ़ के सैलून मालिक से गन प्वाइंट पर लूटी कार, 5 लुटेरे और छिपा रखा था मुंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली
Updated Wed, 28 Nov 2018 09:34 AM IST
विज्ञापन
pistol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़ के एक सैलून मालिक से मुल्लांपुर बद्दी रोड पर कार सवार पांच लोग गन प्वाइंट की नोक पर हिमाचल नंबर की सफेद रंग की स्विफ्ट कार लूटकर फरार हो गए। सैलून मालिक ने राहगीर की मदद से पहले अपने परिवार को इसके बारे में फोन पर सूचित किया और बाद पुलिस के नाके पर पहुंचकर घटना की जानकारी दी। आरोपी लुटेरे कार लेकर जंगली एरिया से पंजाब की तरफ भागे हैं। पुलिस ने मुल्लांपुर थाने में केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक पुलिस की टीमें मामले की जांच में जुटी हुई थीं।
ऐसे दिया आरोपियों ने वारदात को अंजाम
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-40 सी में सैलून चलाने वाला अमनदीप सिंह हिमाचल प्रदेश स्थित हरिपुर संदौली अपने गांव जा रहा था। वह अपनी सफेद रंग की स्विफ्ट में कार सवार था। पीड़ित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि यह मामला रात आठ बजे के करीब का है। जब वह भैरो मंदिर के पास चढ़ाई चढ़ रहा था। तो सिल्वर रंग की स्विफ्ट कार में सवार पांच लोगों ने उसकी कार का पीछा शुरू कर दिया। जब पेट्रोल पंप से करीब दो सौ मीटर आगे बढ़ा तो कार सवारों ने अपनी कार उसकी कार के आगे खड़ी कर दी। इस दौरान कार सवार तीन लोग नीचे उतरे। दो आरोपियों के हाथ में पिस्तौल थी। जबकि एक के हाथ में डंडा था। आरोपियों ने डंडे से उस पर हमला कर दिया। साथ ही उसकी कार छीनकर पंजाब की तरफ मुड़ आए।
नंबर प्लेट पर टेप लगाई थी, चेहरे किए थे कवर
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने अपनी कार की नंबर प्लेट पर टेप लगाई हुई थी। इससे नंबर प्लेट पढ़ी नहीं जा सकी। इसके अलावा उन्होंने अपना मुंह कवर किया हुआ था। पीड़ित के बयानों पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
आरोपी है भेदी, नाके की तरफ नहीं आए
जिस तरीके से आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया है, उससे एक बात साफ है कि आरोपी इलाके के भेदी हैं। क्योंकि कार लूटने के बाद आरोपी मुल्लांपुर टी प्वाइंट की तरफ नहीं आए। पुलिस को अंदेशा है कि वह गुरुद्वारा शीश महल की साइड से होकर भागे हैं। पुलिस ने पूरे इलाके में अलर्ट कर दिया है।
हिमाचल नंबर की कारों को बना रहे हैं शिकार
यह पहला मौका नहीं जब इस तरीके से कार लूटी गई है। कुछ दिन पहले खरड़ में एक सीनियर पत्रकार की कार को भी इसी तरीके से आरोपी लूटकर ले गए थे। वह भी हिमाचल नंबर की थी।