{"_id":"638ca7c5c24e1c1f2112d435","slug":"car-of-newly-elected-zilla-parishad-member-collided-with-tree-in-karnal","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य की गाड़ी पेड़ से टकराई, छह लोग घायल, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Karnal News: नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य की गाड़ी पेड़ से टकराई, छह लोग घायल, अस्पताल में भर्ती
Sun, 04 Dec 2022 07:34 PM IST
ajay kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, इंद्री (हरियाणा)
Published by: ajay kumar
Updated Sun, 04 Dec 2022 07:34 PM IST
सार
दुर्घटना में सचिन और उनके पांच साथी घायल हो गए। इनका इलाज करनाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी छह घायलों का इलाज चल रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद लगी लोगों की भीड़।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के करनाल में वार्ड नंबर तीन से नवनिर्वाचित जिला पार्षद शिवराम उर्फ सचिन बुढ़नपुर का रविवार को गांव ब्याना के पास एक्सीडेंट हो गया। उन्हें करनाल के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पार्षद शिवराम अपने साथियों के किसी कार्यक्रम से गांव ब्याना जा रहे थे।
विज्ञापन
तभी सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने का प्रयास किया तो उनकी गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई। दुर्घटना में सचिन और उनके पांच साथी घायल हो गए। इनका इलाज करनाल के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों ने बताया कि सभी छह घायलों का इलाज चल रहा है और सभी खतरे से बाहर हैं।
विज्ञापन